×

Bihar Politics: नीतीश ने गवर्नर को सौंपी 164 MLA's के समर्थन वाली चिठ्ठी, कल होगा शपथ ग्रहण समारोह

Bihar Politics: बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण बुधवार को होने जा रहा है। नीतीश कुमार कल दोपहर 02 बजे शपथ लेंगे। बीजेपी से सियासी अलगाव के बाद कल वे फिर महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं।

aman
Written By aman / aman
Published on: 9 Aug 2022 3:00 PM GMT (Updated on: 9 Aug 2022 3:37 PM GMT)

Bihar Politics : बिहार में जारी राजनीतिक अटकलबाजी के बीच मंगलवार (09 अगस्त 2022) का दिन बेहद अहम रहा। जिस जेडीयू और बीजेपी ने 2020 का बिहार विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा था, आज उनकी रहें जुदा हो गई। नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी से अपना गठबंधन तोड़ लिया। हालांकि, कम सीटें मिलने के बावजूद बीजेपी ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया था।

हाल के महीनों में दोनों दलों के बीच खटास बढ़ गई थी। कई मुद्दों पर दोनों पार्टी के नेता अलग-अलग बयान देते नजर आ रहे थे। लेकिन, आज नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। नीतीश आज NDA से अलग हो गए।

Live Updates

  • 9 Aug 2022 10:46 AM GMT

    चिराग पासवान ने कहा- बिहार में लगे राष्ट्रपति शासन

    इधर, चिराग पासवान ने कहा कि, 'आज नीतीश कुमार की क्रेडिबिलिटी जीरो है। हम चाहते हैं कि बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू हो। राज्य को नए सिरे से जनादेश देना चाहिए। आपकी (नीतीश कुमार) कोई विचारधारा है या नहीं? अगले चुनाव में जदयू को जीरो सीटें मिलेगी।'

  • 9 Aug 2022 10:43 AM GMT

    इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया

    बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार ने पहली प्रतिक्रिया दी। कहा, कि 'सभी सांसद और विधायक आम सहमति पर हैं कि हमें एनडीए छोड़ देना चाहिए।'

  • 9 Aug 2022 10:41 AM GMT

    रमजान में बनाई योजना, मुहर्रम में दी नीतियों की कुर्बानी

    बीजेपी के बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने बिहार में राजनीतिक गतिविधियों पर कहा, 'नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने के लोभ में गठबंधन छोड़कर गए। हम लोगों ने गठबंधन धर्म निभाया है। पार्टी तोड़ने का आरोप गलत है। गिरिराज सिंह ने कहा कि, हिम्मत है तो अकेले चुनाव लड़कर दिखाएं। रमजान में इनलोगों ने योजना बनाई थी। आज मुहर्रम में अपनी नीतियों की कुर्बानी दी।'

  • 9 Aug 2022 10:37 AM GMT

    बिहार में NDA सरकार गिरी

    बिहार में आख़िरकार एनडीए सरकार गिर गई। नीतीश कुमार ने 160 विद्यायकों का सर्मथन पत्र लेकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। राजभवन से बाहर निकलने के बाद वो अपने आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की।

  • 9 Aug 2022 10:33 AM GMT

    सीएम नीतीश ने सौंपा इस्तीफा, 160 विधायकों के समर्थन का दावा

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने 160 विधायकों के समर्थन का दावा पेश किया है। नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनता दल के साथ सरकार बनाएंगे।

  • 9 Aug 2022 10:19 AM GMT

    RJD की बैठक में तेजस्वी यादव ने कहा

    राजद की बैठक में तेजस्वी यादव ने कहा, कि 'हम लोग अपने मुद्दे पर काम करेंगे, 2020 में जो वादा हम लोगों ने जनता से किया है। तेजस्वी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 'बेरोजगार युवाओं को रोजगार देना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। बिहार के बाद दिल्ली में सत्ता परिवर्तन करना है।'

  • 9 Aug 2022 10:13 AM GMT

    राजभवन पहुंचे सीएम नीतीश, राज्यपाल से मुलाकात

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल फागू चौहान से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने अकेले गए हैं। 



  • 9 Aug 2022 10:08 AM GMT

    पशुपति पारस ने कहा- NDA के साथ बने रहेंगे 

    बिहार में राजनीतिक घमासान के बीच केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बड़ा दिया है। उन्होंने कहा कि, वो NDA के साथ बने रहेंगे। पशुपति पारस रामविलास पासवान के छोटे भाई हैं और मोदी सरकार में मंत्री हैं। 

  • 9 Aug 2022 9:51 AM GMT

    उपेंद्र कुशवाहा का ट्वीट- नीतीश जी आगे बढ़िए..

    बिहार के सियासी घटनाक्रम के बीच जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट किया, 'नये स्वरूप में नये गठबंधन के नेतृत्व की जवाबदेही के लिए श्री नीतीश कुमार जी को बधाई। नीतीश जी आगे बढ़िए। देश आपका इंतजार कर कर रहा है।'


  • 9 Aug 2022 7:34 AM GMT

    राजभवन ने दोपहर 2 बजे निलने का समय दिया

    बताया जा रहा है कि राजभवन से दोपहर 2 बजे सीएम नीतीश कुमार को मिलने का समय दिया गया है। संभावना है कि वो पैदल मार्च करते हुए राजभवन जाएंगे। 

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story