×

Bihar Politics: नीतीश ने गवर्नर को सौंपी 164 MLA's के समर्थन वाली चिठ्ठी, कल होगा शपथ ग्रहण समारोह

Bihar Politics: बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण बुधवार को होने जा रहा है। नीतीश कुमार कल दोपहर 02 बजे शपथ लेंगे। बीजेपी से सियासी अलगाव के बाद कल वे फिर महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं।

aman
Written By aman / aman
Published on: 9 Aug 2022 3:00 PM GMT (Updated on: 9 Aug 2022 3:37 PM GMT)

Bihar Politics : बिहार में जारी राजनीतिक अटकलबाजी के बीच मंगलवार (09 अगस्त 2022) का दिन बेहद अहम रहा। जिस जेडीयू और बीजेपी ने 2020 का बिहार विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा था, आज उनकी रहें जुदा हो गई। नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी से अपना गठबंधन तोड़ लिया। हालांकि, कम सीटें मिलने के बावजूद बीजेपी ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया था।

हाल के महीनों में दोनों दलों के बीच खटास बढ़ गई थी। कई मुद्दों पर दोनों पार्टी के नेता अलग-अलग बयान देते नजर आ रहे थे। लेकिन, आज नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। नीतीश आज NDA से अलग हो गए।

Live Updates

  • 9 Aug 2022 12:44 PM GMT

    बिहार BJP कोर ग्रुप की बैठक

    बिहार में तेजी से बदलते सियासी घटनाक्रम के बीच बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक आज शाम 6 बजे एक अहम बैठक होने वाली है। बैठक में आगे की रणनीति पर कोई फैसला लिया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव गवर्नर हाउस पहुंचे हैं। दोनों नेता सरकार बनाने का दावा पेश करने वाले हैं।

  • 9 Aug 2022 11:38 AM GMT

    नीतीश महागठबंधन के नेता चुने गए, राजभवन रवाना

    नीतीश कुमार को आज महागठबंधन का नेता चुन लिया गया है। नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार ने मीडिया से कहा कि अब वे नई शुरुआत करने जा रहे हैं। अभी नीतीश और तेजस्वी यादव राजभवन के लिए रवाना हुए हैं। 

  • 9 Aug 2022 11:25 AM GMT

    संजय जायसवाल बोले- नीतीश ने जनता के साथ धोखा किया

    भारतीय जनता पार्टी बिहार इकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा, कि 'नीतीश कुमार जनमत के खिलाफ गए हैं। हमने ज्यादा सीट जीतकर भी उन्हें (नीतीश को) मुख्यमंत्री बनाया। लेकिन उन्होंने हमें धोखा दिया। उन्होंने कहा, बिहार की जनता इस धोखे को बर्दाश्त नहीं करेगी। जनमत और जनता से आज धोखा हुआ है। उन्हें भाजपा और जनता सबक सिखाएगी।'

  • 9 Aug 2022 11:19 AM GMT

    बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी आवास पर नीतीश कुमार का तेजस्वी यादव ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। 




  • 9 Aug 2022 11:09 AM GMT

    मांझी रहेंगे नीतीश के साथ

    हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्टीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा, 'वो नीतीश कुमार को अपना समर्थन देंगे।

  • 9 Aug 2022 11:07 AM GMT



  • 9 Aug 2022 11:06 AM GMT

    शाहनवाज हुसैन, रविशंकर प्रसाद, सुशील कुमार मोदी, राधामोहन सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता पटना पहुंच रहे हैं।    



  • 9 Aug 2022 11:04 AM GMT

    BJP के कई बड़े नेता आज शाम पटना पहुंच रहे

    दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कई वरिष्ठ नेता आज पटना पहुंच रहे हैं। बिहार बीजेपी के नेता शाम 5:42 बजे पटना पहुंचेंगे। 



  • 9 Aug 2022 10:57 AM GMT



  • 9 Aug 2022 10:47 AM GMT

    तेजस्वी यादव के घर पहुंचे नीतीश

    बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम बहुत तेजी से बदल रहा है। राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार अब RJD नेता तेजस्वी यादव के घर पहुंचे हैं। वे उनसे मुलाकात करने वाले हैं। इस मुलाकात के सियासी मायने काफी अहम हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story