×

मां से बलात्कार: बच्चे के सामने दरिंदों ने तोड़ी सारी हदें, फिर बांध कर नदी में फेंका

महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और फिर अगवा कर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। बाद में बच्चे के साथ बाँध कर नदी में फेंक दिया।

Shivani
Published on: 11 Oct 2020 1:23 PM GMT
मां से बलात्कार: बच्चे के सामने दरिंदों ने तोड़ी सारी हदें, फिर बांध कर नदी में फेंका
X

पटना: महिला सुरक्षा और सम्मान के दावे इन दिनों देश में फेल होते नजर आ रहे हैं। देश भर से एक के बाद एक गैंगरेप व रेप के मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब बिहार से गैंगरेप का भयानक मामला सामने आया। यहां बक्सर जिले में पांच साल के बच्चे को लेकर एक महिला बैंक जा रही थी। रास्ते में उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया और बाद में बच्चे के साथ बांध कर नदी में फेंक दिया। लोगों ने डूबती महिला को तो बचा लिया लेकिन साथ बंधे मासूम की मौत हो गयी।

बच्चे के साथ बैंक जा रही महिला से गैंगरेप

मामला, बिहार के बक्सर जिले का है, यहां मुरार थाने के ओझा बराव गांव में एक महिला बैंक के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। महिला के साथ उसका बेटा भी था। परिजनों ने महिला को कॉल किया तो 11 बजे के बाद से उसका मोबाइल भी बंद हो गया। अगले दिन सुबह नदी में महिला बच्चे के साथ बंधी मिली।

gangrape

ये भी पढ़ें- हाथरस में फंसी लड़कियां: 12 बेटियों को बंधक बनाया गया, ऐसा करने की थी तैयारी

आरोपियों ने मां-बेटे को बांधकर नदी में फेंका, बच्चे की मौत

उसके चिल्लाने की आवाज सुन कर लोग बचाने के लिए नदी में कूद पड़े।महिला और उसके बच्चे को नदी से निकाला गया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और बच्चा मर चुका था।

महिला सुरक्षा

ये भी पढ़ें- कांग्रेस का तगड़ा एक्शन: महिला नेत्री से मारपीट पर लिया ये फैसला, तुरंत की कार्यवाई

पीड़िता की शिकायत पर एक आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

पुलिस को सूचना दी गयी। होश में आने पर महिला ने पूरा काण्ड बताया। महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और फिर अगवा कर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। बाद में बच्चे के साथ बाँध कर नदी में फेंक दिया। फ़िलहाल महिला का इलाज सदर हॉस्पिटल में चल रहा है।पुलिस ने महिला की शिकाय त पर जांच शुरू करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार भी कर लिया और पूछताछ जारी है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story