×

कांग्रेस का तगड़ा एक्शन: महिला नेत्री से मारपीट पर लिया ये फैसला, तुरंत की कार्यवाई

देवरिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के चयन को लेकर हुए विवाद में कांग्रेस फंसती नजर आ रही है। महिला सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश में आंदोलन की जमीन तैयार कर रही कांग्रेस पर आरोप बेहद गंभीर हैं।

Newstrack
Published on: 11 Oct 2020 12:23 PM GMT
कांग्रेस का तगड़ा एक्शन: महिला नेत्री से मारपीट पर लिया ये फैसला, तुरंत की कार्यवाई
X
कांग्रेस का तगड़ा एक्शन: महिला नेत्री से मारपीट पर लिया ये फैसला, तुरंत की कार्यवाई (social media)

लखनऊ: देवरिया में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक की मौजूदगी में महिला कार्यकर्ता के साथ मार-पीट के मामले में आलोचना झेल रही कांग्रेस ने अपने दो पार्टी नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि महिला का सम्मान नहीं करने वालों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है दूसरी ओर राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लेकर कांग्रेस की मुश्किल बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें:LAC पर युद्ध तय: तैनाती के साथ डटे 60,000 सैनिक, अब चीन का खेल खत्म

विवाद में कांग्रेस फंसती नजर आ रही है

देवरिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के चयन को लेकर हुए विवाद में कांग्रेस फंसती नजर आ रही है। महिला सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश में आंदोलन की जमीन तैयार कर रही कांग्रेस पर आरोप बेहद गंभीर हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने हालांकि मामले को संभालने की कोशिश की है।

रविवार को पार्टी ने देवरिया में महिला नेत्री तारा यादव के साथ मार-पीट के आरोपी दीन दयाल यादव और अजय कुमार सैंथवार को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने निष्कासन पत्र दिखाते हुए कहा कि किसी भी महिला के सम्मान के साथ दुव्र्यवहार करने वालों के लिए कांग्रेस पार्टी में जगह नहीं है। ऐसे तत्वों को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जा रहा है। एक कमेटी का गठन भी किया गया है जो तीन दिन में अपनी रिपोर्ट देगी।

[video width="480" height="360" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/10/WhatsApp-Video-2020-10-11-at-5.38.45-PM.mp4"][/video]

महिला सम्मान मुद्दे पर चौतरफा घिरी कांग्रेस

देवरिया में कांग्रेस पार्टी की ओर से मणि त्रिपाठी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। पार्टी की महिला कार्यकर्ता तारा यादव ने राष्ट्रीय सचिव सचिन नाइक की मौजूदगी में इसका विरोध किया और आरोप लगाया कि पार्टी एक ओर महिला सम्मान व सुरक्षा की लड़ाई प्रदेश में लड़ रही है दूसरी ओर उसने देवरिया सीट पर जो प्रत्याशी खड़ा किया है वह बलात्कार के मामले का आरोपित है। बताया जाता है कि उसने कांग्रेस नेता पर हमला भी किया। इसके बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महिला नेत्री को ही पीट दिया। बवाल मचने पर कांग्रेस ने दो नेताओं पर निष्कासन की कार्रवाई की है।

पार्टी के प्रदेश सचिव कौशल कुमार त्रिपाठी की ओर से जारी पत्र में बताया गया है

पार्टी के प्रदेश सचिव कौशल कुमार त्रिपाठी की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि 10 अक्टूबर को देवरिया में हुई बैठक के दौरान अनुशासनहीनता करने वाले दीनदयाल यादव और अजय कुमार सैंथवार को तत्काल पार्टी से निकाला जा रहा है। पत्र में यह भी कहा गया है कि यह घटना कांग्रेस को बदनाम करने की राजनीतिक साजिश का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें:पाकिस्तान में मौलाना की हत्या पर बवाल, इमरान खान ने भारत पर लगाया आरोप

पूरी घटना की जांच के लिए एआईसीसी सदस्य तलत अजीज, पूर्वी जोन महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शहला अहरारी और पूर्वी महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकला पुष्कर की सदस्यता वाली एक टीम गठित की गई है जो मामले की जानकारी जुटाकर अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपगी। दूसरी ओर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मामले का संज्ञान लिया और जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है।

अखिलेश तिवारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story