×

देश को 3 महीने में मिलेगा नया आर्मी चीफ, ये नाम हैं सबसे आगे

अब उस समय ही नए सेनाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया शुरू हो जाती है, जब वर्तमान सेनाध्यक्ष होने वाले हैं। मालूम हो, वर्तमान सेनाध्यक्ष बिपिन रावत तब रिटायर हो रहे हैं, जब पाकिस्तान-भारत के बीच तनाव गहराया हुआ है।

Manali Rastogi
Published on: 8 Jun 2023 6:45 AM GMT (Updated on: 8 Jun 2023 1:18 PM GMT)
देश को 3 महीने में मिलेगा नया आर्मी चीफ, ये नाम हैं सबसे आगे
X
देश को 3 महीने में मिलेगा नया आर्मी चीफ, ये नाम हैं सबसे आगे

नई दिल्ली: भारतीय सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत 31 दिसंबर 2019 को रिटायर होने वाले हैं। ऐसे में अब नए सेनाध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया काफी तेज हो गयी है। इस रेस में तीन अधिकारियों का नाम सबसे आगे है। बुधवार को इसकी जानकारी अधिकारियों द्वारा दी गई।

यह भी पढ़ें: भगोड़े चोकसी पर आई बड़ी खबर, एंटिगा के PM ने भारत भेजने पर कही ये बात

इस रेस में लेफ्टिनेंट जनरल एमएम नरावने, लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह और लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी फिलहाल आगे चल रहे हैं। यानि अब तीन महीने में देश को नया आर्मी चीफ मिल जाएगा। बता दें, रक्षा मंत्रालय की नए सेनाध्यक्ष की नियुक्ति में दखल काफी कम होती है।

नियुक्ति कमेटी लेगी अंतिम फैसला

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली कैबिनेट की नियुक्ति कमेटी ही नए सेनाध्यक्ष की नियुक्ति पर आखिरी फैसला लेगी। नियुक्ति कमेटी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अकेले मंत्री हैं जो शामिल हैं। पहले तो वर्तमान सेनाध्यक्ष के रिटायर होने के एक महीने पहले या फिर 45 दिन पहले नए सेनाध्यक्ष के चयन का ऐलान होता था। मगर अब ऐसा नहीं होता है।

यह भी पढ़ें: भारी बारिश ने मचाई तबाही, 9 की मौत, IMD ने जारी किया अलर्ट

अब उस समय ही नए सेनाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया शुरू हो जाती है, जब वर्तमान सेनाध्यक्ष होने वाले हैं। मालूम हो, वर्तमान सेनाध्यक्ष बिपिन रावत तब रिटायर हो रहे हैं, जब पाकिस्तान-भारत के बीच तनाव गहराया हुआ है। साथ ही, पाकिस्तान आर्टिकल 370 को लेकर भी तिलमिलाया हुआ है। जम्मू-कश्मीर को लेकर तनाव जारी है। यही नहीं, पाकिस्तान सीमा पार से लगातार फायरिंग कर रहा है।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story