×

बर्ड फ्लू से कांपा शिमला: सड़क किनारे मृत मिले 300 मुर्गे- मुर्गियां, सहम गए राहगीर

लोगों ने बुधवार सुबह जब एक साथ इतने मरे हुए मुर्गे-मुर्गियों का ढेर देखा तो हड़कंप मच गया। तुरंत प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। बाद में मुर्गे-मुर्गियों के सैंपल लेकर जांच के लिए जालंधर भेज दिए गए हैं। साथ ही मुर्गे-मुर्गियों को गड्ढे में दबा दिया गया है।

Ashiki
Published on: 7 Jan 2021 5:18 AM GMT
बर्ड फ्लू से कांपा शिमला: सड़क किनारे मृत मिले 300 मुर्गे- मुर्गियां, सहम गए राहगीर
X
हिमाचल में बर्ड फ्लू: कालका-शिमला हाईवे किनारे मिले 300 मृत मुर्गे-मुर्गियां

सोलन: कोरोना महामारी अभी गयी भी नहीं की देश में एक नई मुसीबत आ गयी है। मध्य प्रदेश समेत राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, हरियाणा और केरल जैसे देश के कई राज्यों अब बर्ड फ्लू कहर बरपा है। वहीं हिमाचल प्रदेश में बर्ड फ्लू के अलर्ट के बीच मंगलवार रात को किसी ने कालका-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर चक्की मोड़ के पास 300 से ज्यादा मरे हुए मुर्गे-मुर्गियां फेंक दिए।

लोगों ने बुधवार सुबह जब एक साथ इतने मरे हुए मुर्गे-मुर्गियों का ढेर देखा तो हड़कंप मच गया। तुरंत प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। बाद में मुर्गे-मुर्गियों के सैंपल लेकर जांच के लिए जालंधर भेज दिए गए हैं। साथ ही मुर्गे-मुर्गियों को गड्ढे में दबा दिया गया है। अब रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी कि इनकी मौत फ्लू से हुई है या कोई अन्य वजह है।

हाईवे के किनारे मृत मिले मुर्गे-मुर्गियां (Photo-Social Media)

ये भी पढ़ें: किसानों की रिहर्सलः गणतंत्र दिवस पर ये बड़ा प्लान, आज से दिखेगी तैयारी

पहले भी फेंके थे मुर्गे

एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मरे हुए मुर्गे-मुर्गियां फेंकने का यह ऐसा पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कोरोना के शुरुआती दौर में भारी संख्या में मुर्गे और मुर्गियां लोग संक्रमण के डर से फेंक रहे थे। हरियाणा समेत देश के कई हिस्सों से मरे मुर्गे फेंकने की खबरें आ रही थीं। इस मामले में एसएचओ रविंद्र कुमार ने बताया कि चक्की मोड़ के पास मरे हुए मुर्गे-मुर्गियां फेंकने वाले की तलाश जारी है। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक बीबी गुप्ता ने बताया कि सैंपल जांच के लिए जालंधर स्थित आरडीडीएल भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Bird flu

तीन हजार से ज्यादा पक्षियों की मौत

गौरतलब है कि कांगड़ा के पौंग बांध अभ्यारण्य में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रदेश भर में अलर्ट है। साथ ही निरीक्षण टीमें गठित कर दी गई हैं। इतना ही नहीं चिड़ियाघरों की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। झीलों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। कांगड़ा के पौंग बांध के आसपास बुधवार को भी 300 और प्रवासी पक्षी मृत मिले हैं। यहां अब तक तीन हजार से ज्यादा पक्षियों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: किसानों का ट्रैक्टर मार्चः आंदोलन हुआ तेज, ये है आज की पूरी रणनीति

Ashiki

Ashiki

Next Story