×

जन्म दिन विशेष: आज 73 साल के हुए लालू प्रसाद यादव, काटेंगे 73 पाउंड का केक

तेजस्वी ने कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का जन्‍मदिन "गरीब सम्मान दिवस" के रूप में मना रहा हैं। बिहार पर लम्बे समय तक राज करने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के गुरुवार को 73 साल के होने की खुशी में" राष्‍ट्रीय जनता दल" की ओर से हजारों गरीबों को भोजन कराया जा रहा है।

SK Gautam
Published on: 11 Jun 2020 6:47 AM GMT
जन्म दिन विशेष: आज 73 साल के हुए लालू प्रसाद यादव, काटेंगे 73 पाउंड का केक
X

पटना: भारत की राजनीति के धुरंधर कहे जाने वाले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जन्म दिन है। आज वो अपना 73वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। लालू प्रसाद यादव पिछले काफी दिनों से बिमार भी हैं जिनका इलाज रांची के रिम्‍स में चल रहा है। उनके जन्म दिन के मौके पर उनसे मिलने उनके छोटे बेटे तेजस्‍वी यादव उनके पास पहुंचे हैं। तेजस्वी ने कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का जन्‍मदिन "गरीब सम्मान दिवस" के रूप में मना रहा हैं। बिहार पर लम्बे समय तक राज करने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के गुरुवार को 73 साल के होने की खुशी में" राष्‍ट्रीय जनता दल" की ओर से हजारों गरीबों को भोजन कराया जा रहा है।

लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्‍वी यादव 73 पाउंड का केक काटेंगे

गौरतलब है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले के चार मामलों में जेल में हैं। छोटे बेटे तेजस्वी यादव रिम्स में केक काटकर पिता का जन्मदिन मनाएंगे। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। इसे लेकर झारखंड राजद ने बड़ी तैयारी की है।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि जन्मदिन के अवसर पर तेजस्‍वी यादव 73 पाउंड का केक काटेंगे। 30 हजार रुपये में तैयार हुए इस केक का आर्डर एक सप्ताह पूर्व ही दे दिया गया था। लालू प्रसाद के जन्मदिन को लेकर राजद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

ये भी देखें: जान से खिलवाड़ः चंद पैसों के लिए फर्जीवाड़ा कर लैब्स बता रहीं निगेटिव को पॉजिटिव

उनका जन्मदिन "गरीब सम्मान दिवस" के तौर पर मनाया जाएगा- तेजस्वी

तेजस्वी यादव पिता का जन्मदिन मनाने के लिए बुधवार की शाम को ही रांची पहुंच गए। उन्होंने कहा कि जन्मदिन के मौके पर पिता से मुलाकात कर शुभकामनाएं देने और उनका आशीर्वाद लेने आया हूं। इस साल उनका जन्मदिन गरीब सम्मान दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। मीडिया से बातचीत में भाजपा द्वारा देशभर में 73 हजार एलईडी के माध्यम से की जा रही वर्चुअल रैली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि ये करोड़ों रुपये भूखे गरीबों पर खर्च किए जाते तो इस कोरोना काल में गरीबों का कुछ भला हो जाता।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी के गायब होने को मुद्दा बनाया है। जिसपर तेजस्वी यादव ने जवाब दिया कि "हम गायब क्यों होंगे। लॉक डाउन में लाखों लोग फंसे हुए हैं। वैसे ही मैं भी फंसा हुआ था।"

ये भी देखें: रेलवे ने ट्रेनों की टाइमिंग किया चेंज, यात्रा पर जाने से पहले देखें पूरी लिस्ट

नीतीश जी का कहना है कि मैंने कुछ नहीं किया तो वही बताएं कि उन्होंने क्या-क्या किया। बिहार के मुखिया होने के बाद भी उन्होंने तो गरीबो को लाने, उनकी जांच और खाना खिलाने से भी इन्कार कर दिया था।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story