×

जन्मदिन विशेष: आजादी के मतवाले 'तिलका मांझी', देश के लिए झूल गए फांसी पर

स्वतंत्रता संघर्ष के बीज सबसे पहले वीर तिलका ने ही बोये थे। जिस समय ब्रिटिश सल्तनत, साम-दाम, दंड भेद की नीति अपनाकर भारत के चप्पे-चप्पे पर अपना व्यापारिक राज्य बढ़ा रही थी। उस समय बिहार के जंगलों में कोई था जो उनके खिलाफ आंधी बहा रहा था।

Ashiki
Published on: 11 Feb 2021 6:34 AM GMT
जन्मदिन विशेष: आजादी के मतवाले तिलका मांझी, देश के लिए झूल गए फांसी पर
X
जन्मदिन विशेष: आजादी के मतवाले थे तिलका मांझी, देश के लिए झूल गए फांसी पर

नई दिल्लीः भारत की धरती से आजादी के कई परवाने पैदा हुए हैं, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी जिंदगियां दाव पर लगा दीं। उनमें से एक हैं तिलका मांझी। आजादी के रणबांकुरों की लड़ाई और प्रथम स्वाधीनता संग्राम की बात करें तो हमारे जेहन 1857 का गदर, रानी लक्ष्मीबाई, मंगल पांडे और तात्याटोपे का बलिदान आकार लेने लगता है, लेकिन आज के जमाने में कम लोग ही जानते होंगे कि भारत भूमि के इस पावन माटी से अंग्रेजों को खदेड़ देने का अभियान इससे भी कई साल पहले शुरू हो चुका था।

ये भी पढ़ें: थर-थर कांपे नक्सली: पुलिस के सामने गैंग का सरेंडर, 3 थे लखटकिया इनामी

कौन थे तिलका मांझी ?

आज देश के कई दिग्गज ट्वीट कर तिलका मांझी को याद कर रहे हैं, उन्हें नमन कर रहे हैं। तिलका मांझी भारत की स्वतंत्रता संग्राम के पहले शहीद थे। उनका जन्म 11 फरवरी, 1750 को बिहार के सुल्तानगंज में 'तिलकपुर' नामक गांव में एक संथाल परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम 'सुंदरा मुर्मू' था। मांझी का असल नाम जाबरा पहाड़िया बताया जाता है।

भारत की पहचान वीर तिलका मांझी

स्वतंत्रता संघर्ष के बीज सबसे पहले वीर तिलका ने ही बोये थे। जिस समय ब्रिटिश सल्तनत, साम-दाम, दंड भेद की नीति अपनाकर भारत के चप्पे-चप्पे पर अपना व्यापारिक राज्य बढ़ा रही थी। उस समय बिहार के जंगलों में कोई था जो उनके खिलाफ आंधी बहा रहा था। अंग्रेज़ो से गोरिल्ला युद्ध के माध्यम से उनकी धन-संपत्ति छुड़ा लेना और उसे निर्धन-वंचितों को बांट देना, अंग्रेजों से हथियार छुड़ा लेना और अपने साथियों को सशस्त्र बनाने के लिए बड़े प्रसिद्ध हो गए थे तिलका मांझी।

ये भी पढ़ें: 27 हाथियों का ये गैंग: किया गजब काम, हर गांव में करवाई शराबबंदी

जंगल में दी गयी फांसी

आजादी के मतवाले तिलका मांझी को अंग्रेजों ने 3 जनवरी 1785 को सरेआम बरगद के पेड़ पर लटका कर मार दिया था। तिलका मांझी का नाम उस वीर शख्सियत के तौर पर लिया जाता है जिसने ब्रिटिश शासन के खिलाफ खुला विद्रोह किया और प्राण न्योछावर कर दिए। आज देश कई दिग्गजों ने ट्वीट कर तिलका मांझी को याद किया है। आईये जानते हैं किसने क्या कहा...?

झारखंड के मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''ब्रिटिश शोषकों के अन्याय और अत्याचार के खिलाफ़ क्रांति का बीज बो कर लड़ने वाले महान बलिदानी वीर शहीद बाबा तिलका माझी जी की जयंती पर शत-शत नमन।''



सीएम शिवराज ने किया ट्वीट

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, '' भारतीयों पर किये जा रहे जुल्म और अत्याचार के विरुद्ध अंग्रेज कलेक्टर ऑगस्टस क्लीवलैंड को मौत की नींद सुला देने वाले आदि विद्रोही, श्रद्धेय बाबा तिलका मांझी की जयंती पर कोटिश: नमन!

अन्याय के विरुद्ध अंतिम सांस तक लड़ने वाले आप जैसे योद्धा पर देश को युगों-युगों तक गर्व रहेगा!''



Ashiki

Ashiki

Next Story