राहुल गांधी बताएं 55 लाख से 9 करोड़ कैसे हुई संपत्ति: बीजेपी

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। राजनीतिक पार्टियों ने एक दूसरे पर हमला तेज कर दिया है। बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन पर कई आरोप लगाए।

Dharmendra kumar
Published on: 23 March 2019 2:42 PM GMT
राहुल गांधी बताएं 55 लाख से 9 करोड़ कैसे हुई संपत्ति: बीजेपी
X

लखनऊ: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। राजनीतिक पार्टियों ने एक दूसरे पर हमला तेज कर दिया है। बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन पर कई आरोप लगाए। केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी के आय के स्रोत पर सवाल भी खड़े किए हैं।



रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हम जानाना चाहते हैं कि राहुल गांधी के आय का स्रोत क्या है? उन्होंने राहुल गांधी के बहनोई और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि क्या यह वॉड्रा मॉडल ऑफ डेवलेपमेंट है? उन्होंने कहा कि पिछले 2 से 3 साल में कैसे 6 से 7 लाख की संपत्ति बढ़कर 7 से 8 करोड़ की हो गई?



यह भी पढ़ें...लोकसभा चुनाव: महाराष्ट्र में 24 सीटों पर कांग्रेस, तो 20 पर चुनाव लड़ेगी NCP

बीजेपी नेता ने सवाल करते हुए कहा कि हम राहुल गांधी का बिजनेस मॉडल देख रहे हैं। राहुल गांधी ने 2004 के अपने चुनावी हलफनामें कहा था कि उनके पास 55,83,123 लाख रुपए की सपंत्ति है। यह संपत्ति कैसे बढ़कर 2009 में 2 करोड़ हो गई। 2014 में यह संपत्ति बढ़कर 9 करोड़ हो गई। राहुल गांधी का यह बिजनेस का मॉडल क्या है? रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी से सवाल किया कि कैसे एक सांसद की संपत्ति इतने वर्षों में इतनी ज्यादा बढ़ सकती है?



यह भी पढ़ें...कई दिन बाद भी माँ के न मिलने पर ख़ुदकुशी करने को मजबूर है ये CRPF सब इंस्पेक्टर!

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कि राहुल गांधी और प्रियंका के पास 4.69 एकड़ का फॉर्म हाउस था जिसे दिल्ली फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी ऑफ इंडिया को दिया गया था। नेशनल स्पॉट एक्सचेंज ने दिल्ली फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी ऑफ इंडिया को नोटिस भेजा गया। संजय भंडारी रॉबर्ट वाड्रा के साथ संपर्क में रहे। ऐसे में हमारा सवाल है कि क्या आपने यूनिटेक से दो संपत्तियां ली थीं? एक संपत्ति की कीमत 1.44 करोड़ रुपए की थी, वहीं दूसरी संपत्ति 5.6 करोड़ रुपए की थी।

यह भी पढ़ें...छात्रा से छेड़छाड़ का वीडियो हुआ वायरल, एक युवक गिरफ्तार

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story