×

गोडसे विवाद पर आया साध्वी प्रज्ञा का बयान, बताया जो था सच...

बुधवार को लोकसभा में एसपीजी अमेंडमेंट बिल पर बहस हो रही थी तभी प्रज्ञा ठाकुर ने नाथुराम गोडसे को देशभक्त कहा । अब देशभक्त कहकर गोडसे का बचाव करने के विवाद पर प्रज्ञा ठाकुर ने सफाई दी है। बीजेपी सांसद ने कहा कि उन्होंने गोडसे नहीं, उधम सिंह का जिक्र आने पर ए. राजा को टोका था

suman
Published on: 28 Nov 2019 4:12 AM GMT
गोडसे विवाद पर आया साध्वी प्रज्ञा का बयान, बताया जो था सच...
X

नई दिल्ली: बुधवार को लोकसभा में एसपीजी अमेंडमेंट बिल पर बहस हो रही थी तभी प्रज्ञा ठाकुर ने नाथुराम गोडसे को देशभक्त कहा । अब देशभक्त कहकर गोडसे का बचाव करने के विवाद पर प्रज्ञा ठाकुर ने सफाई दी है। बीजेपी सांसद ने कहा कि उन्होंने गोडसे नहीं, उधम सिंह का जिक्र आने पर ए. राजा को टोका था कि सदन में चर्चा के दौरान ए. राजा ऐसा जताने की कोशिश कर रहे थे जैसे सभी देशभक्त देश के दुश्मन और आतंकवादी हों। उन्होंने कहा, 'सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा हो रही थी और ए. राजा देशभक्त उधम सिंह के बारे में बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उधम सिंह ने जालियावाला बाग हत्याकांड के बाद जनरल डायर की हत्या से पहले 20 सालों तक उसके प्रति रंजिश पाल रखी थी। जब राजा ने बोलना जारी रखा तो मैंने टोकते हुए कहा कि देशभक्तों का नाम मत लीजिए।'

यह पढ़ें....भारतीय राजनयिक ने कश्मीरी हिंदुओं पर दिया ये बड़ा बयान, पागल हुआ पाकिस्तान

प्रज्ञा ने अपने बयान पर कहा- गोडसे के लिए नहीं था। उन्होंने ए. राजा को तब टोका जब उन्होंने उधम सिंह का नाम लिया। उसके बाद स्पीकर ने उन्हें बैठने के लिए कहा और वो बैठ गई। हालांकि, ए. राजा ने अपना भाषण जारी रखा और उसी अंदाज में नाथूराम गोडसे के बारे में भी कहा। तब वो कुछ नहीं बोली थी।' दूसरी तरफ, डीएमके नेता ए. राजा ने दावा किया है कि साध्वी प्रज्ञा ने उन्हें तब टोका था जब वह गोडसे के बयान का जिक्र कर रहे थे कि उसने गांधी की हत्या से पहले 32 साल तक उनके प्रति रंजिश पाल रखी थी।

suman

suman

Next Story