×

मुसलमान जाएं पाकिस्तान! ये क्या बोल गए BJP नेता सोम, मचा घमासान

सोमनाथ भारती पर टिप्पणी करते हुए संभल में कहा,  वह कई महीने  जेल में रहें तो उनकी भाषा गुंडों की तरह हो गई है और सोमनाथ भारती से लेकर अरविंद केजरीवाल तक की बुद्धि भ्रष्‍ट हो गई है।

suman
Published on: 13 Jan 2021 11:31 AM GMT
मुसलमान जाएं पाकिस्तान! ये क्या बोल गए BJP नेता सोम, मचा घमासान
X
इसका मतलब है कि वे अपने देश पर भरोसा नहीं करते हैं। इसलिए, वे जहां चाहें चले जाएं। अगर उन्हें पाकिस्तान पर भरोसा है, तो उन्हें वहां चले जाना चाहिए। मैंने जो कहा उसमें गलत क्या है ?'

मेरठ बीजेपी के नेता अपने बयानबाजी के कारण अक्सर घिरते रहते हैं। इनमें से तो कुछ नाम ऐसे है जो अक्सर कुछ न कुछ बोल जाते हैं जो चर्चा का विषय बन जाता है। इसी कड़ी में विवादित बयान देकर बीजेपी विधायक संगीत मोम चर्चा में है। संगीत मौम चौतरफा घिरने के बाद अब सफाई दे रहे है।

अपने बयान में बीजेपी विधायक संगीत सोम ने कहा था कि मुसलमानों को देश पर भरोसा नहीं है तो वह पाकिस्तान चले जाएं। अब इस बयान पर संगीत सोम फंस गए। सोशल मीडिया पर हमला हुआ तो संगीत सोम ने अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके कहने का मतलब यह नहीं है।

जहां चाहें चले जाए

संगीत सोम ने कहा, 'मैंने कहा था कि यदि लोग अपने स्वयं के वैज्ञानिकों, सरकार, प्रधानमंत्री, सेना और पुलिस पर भरोसा नहीं करते हैं, तो इसका मतलब है कि वे अपने देश पर भरोसा नहीं करते हैं। इसलिए, वे जहां चाहें चले जाएं। अगर उन्हें पाकिस्तान पर भरोसा है, तो उन्हें वहां चले जाना चाहिए। मैंने जो कहा उसमें गलत क्या है ?'

यह पढ़ें....ध्यान दें वाहन चालक: अब Driving License बनेगा चुटकी में, बदल गए नियम

बता दें कि बीजेपी विधायक संगीत सोम ने चंदौसी में कहा था कि दुर्भाग्य से कुछ मुस्लिम देश पर भरोसा नहीं करते, देश के वैज्ञानिकों, पुलिस और प्रधानमंत्री पर भरोसा नहीं करते हैं। उनकी आस्‍था पाकिस्‍तान में है तो वे पाकिस्‍तान चलें जाएं लेकिन वैज्ञानिकों पर शक न करें।

SOME

मुगल शासन के आखिरी शासक

इसके पहले चंदौसी के आशीष गार्डेन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा उद्यमी सम्‍मान समारोह को बतौर मुख्‍य वक्‍ता संबोधित करते हुए सोम ने समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव पर हमला बोला। संगीत सोम ने कहा, उनके (अखिलेश यादव) शासन काल में उत्तर प्रदेश को मुगल सल्तनत बना दिया गया, लेकिन अब वो मुगल शासन के आखिरी शासक ही रहेंगे, उनका नंबर अब नहीं आएगा।

यह पढ़ें...Shamli: भाकियू का अनोखा विरोध प्रदर्शन, जला दी कृषि कानूनों की प्रतियां

बुद्धि भ्रष्ट भारती और केजरीवाल की

संगीत सोम ने आप के विधायक सोमनाथ भारती पर टिप्पणी करते हुए संभल में कहा, वह कई महीने जेल में रहें तो उनकी भाषा गुंडों की तरह हो गई है और सोमनाथ भारती से लेकर अरविंद केजरीवाल तक की बुद्धि भ्रष्‍ट हो गई है।

suman

suman

Next Story