×

कश्मीर से कन्याकुमारी तक परिवारवादी पार्टियां लोकतंत्र के लिए खतरा: PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चुनाव नतीजों में हारजीत अपनी जगह होती है, लेकिन इस देश की चुनाव प्रक्रिया गौरव का विषय है। इसके लिए चुनाव आयोग सुरक्षा बल और स्थानीय प्रशासन भी बधाई के पात्र थे।

Newstrack
Published on: 11 Nov 2020 3:14 PM GMT
कश्मीर से कन्याकुमारी तक परिवारवादी पार्टियां लोकतंत्र के लिए खतरा: PM मोदी
X
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा भाजपा दो सीटों वाली पार्टी थी और दो कमरों से चलती थी। आज यह पार्टी हिन्दुस्तान के हर कोने में है, हर एक के दिल में है।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा भाजपा दो सीटों वाली पार्टी थी और दो कमरों से चलती थी। आज यह पार्टी हिन्दुस्तान के हर कोने में है, हर एक के दिल में है। भारत के लोग नई सदी में अपना संदेश दे रहे हैं कि अब जो लोग सेवा के लक्ष्य को ईमानदारी से पूरा करेंगे। लोगों को केवल भाजपा पर ही विश्वास है अन्य किसी दल पर नहीं रह गया है। चुनाव नतीजों ने तय कर दिया है कि 21वीं सदी में विकास ही मुख्य लक्ष्य होगा। उन्होंने बंगाल चुनाव के पहले कहा कि मौत के खेल से कोई लोकतंत्र में मत नहीं पा सकता है।

बिहार विधानसभा समेत अन्य राज्यों के उपचुनाव में मिली सफलता के बाद पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर उपस्थिति केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चुनाव नतीजों में हारजीत अपनी जगह होती है, लेकिन इस देश की चुनाव प्रक्रिया गौरव का विषय है। इसके लिए चुनाव आयोग सुरक्षा बल और स्थानीय प्रशासन भी बधाई के पात्र थे।

''कोरोना संकट में चुनाव कराना आसान नहीं था''

उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव के दौरान हिंसा होती थी, लेकिन शांतिपूर्ण चुनाव हुआ और कोरोना का भी असर नहीं पड़ा। इस चुनाव में लोगों ने खुलकर मतदान में हिस्सा लिया। मोदी ने कहा कि कोरोना के संकट में चुनाव कराना आसान नहीं था।

Narendra Modi

ये भी पढ़ें...सरकार का बड़ा दावा: इतने बेरोजगारों को दी नौकरी, शेयर किए ये आंकड़े

उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजे के निहितार्थ बहुत गहरे हैं। लोकसभा चुनाव परिणाम की यह व्यापकता है। उपचुनाव में भी दक्षिण से लेकर उत्तर भारत तक सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक परिवारवादी पार्टियां लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। उन्होंने बिना कांग्रेस का नाम लिए कहा कि वो भी एक परिवारवाद पार्टी के जाल में फंस गई। पीएम मोदी ने कहा पार्टियां ऐसी हों जहां प्रतिभा को न्याय मिले और लोकतंत्र के लिए प्रतिबद्धता हो वो युवक आगे आएं और भाजपा के माध्यम से देश सेवा में जुट जाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मूलमंत्र दिया कि जीत का उन्माद नहीं और हार का अवसाद नहीं होना चाहिए।

ये भी पढ़ें...लाखों युवाओं को तोहफा: यूपी वालों के लिए खुशखबरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान

''21वीं सदी में विकास ही मुख्य लक्ष्य होगा''

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा यह चुनाव नतीजे साफ कह रहे हैं कि काम करोगो तो जनता का आशीर्वाद भी मिलेगा और सुखद नतीजे भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब आपकी मेहनत तपस्या और नीयत को देख रही है। इसलिए चुनाव के समय बिना किसी भ्रम में पड़े हुए घर से निकलकर वोट डालने आती है। इन चुनाव नतीजों ने तय कर दिया है कि 21वीं सदी में विकास ही मुख्य लक्ष्य होगा। देश का विकास राज्य का विकास सबसे बड़ी कसौटी है और आगे आने वाले चुनाव में ही आधार बनेंगे।

Narendra Modi

ये भी पढ़ें...टूटेगा विश्व रिकार्ड: 5 लाख 51 हजार दीपों से जगमगाएगी रामनगरी, दिखेगा भव्य दृश्य

''भाजपा ने देश के विकास को अपना सर्वोपरि लक्ष्य बनाया''

उन्होंने कहा कि आज देश जो एनडीए और भाजपा के प्रति जो स्नेह दिखा रहा है। उसके पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि भाजपा ने देश के विकास को अपना सर्वोपरि लक्ष्य बनाया है। भाजपा वही करती है जो देश को आगे ले जाए और देश हित में हो।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें गरीब दलित कमजोर अपना भविष्य देखते हैं। यही ऐसी पार्टी है जो समाज के हर वर्ग की आवश्यकताओं के लिए काम कर रही है। यही ऐसी पार्टी है जो हर क्षेत्र के गौरव को अपने साथ लेकर चलती है। इसलिए देश के नौजवानों महिलाओं और मध्यम वर्ग के साथ ही सुरक्षा, शिक्षा तथा आर्थिक सुधारों की बात हो तो देश को सबसे अधिक भरोसा करने वाली पार्टी भाजपा ही है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Newstrack

Newstrack

Next Story