×

BJP-पुलिस में लाठियां: भिड़े कार्यकर्ता ने मचाया बवाल, कई लिए गए हिरासत में

भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यकर्ताओं द्वारा मजेरहाट पुल के निर्माण में हो रही देरी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी कोलकाता पुलिस से झड़प हो गई।

Shreya
Published on: 26 Nov 2020 12:58 PM GMT
BJP-पुलिस में लाठियां: भिड़े कार्यकर्ता ने मचाया बवाल, कई लिए गए हिरासत में
X
BJP-पुलिस में लाठियां: भिड़े कार्यकर्ता ने मचाया बवाल, कई लिए गए हिरासत में

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में आज यानी गुरुवार को एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया, जिसके बाद स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) ने भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि राज्य में बाहर के लोगों के लिए कोई जगह नहीं है, जो केवल चुनाव के दौरान आते हैं। ममता ने उन नेताओं पर तंज कसा है, जिन्हें प्रदेश में संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।

मजेरहाट पुल के निर्माण में हो रही देरी को लेकर किया प्रदर्शन

दरअसल, आज BJP कार्यकर्ताओं द्वारा मजेरहाट पुल के निर्माण में हो रही देरी के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी निर्माणाधीन मजेरहाट पुल की तरफ बढ़ने लगे। इस पर कोलकाता पुलिस ने स्थिति को काबू करने के लिए पहले उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके चलते पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। भाजपा के कई कार्यकर्ता हिरासत में ले लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: मौसम का हाई अलर्ट: पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जारी हुई IMD की चेतावनी

कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर फेंके थे पत्थर

बता दें कि पुलिस की ओर से भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए तरताला मोड़ पर अवरोधक लगाए थे। इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस पर कार्यकर्ताओं द्वारा पत्थर फेंके गए थे, जिसके बाद भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करना पड़ा। हालांकि अभी किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। इसके बाद कई कार्यकर्ता हिरासत में ले लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोना: 2 हजार के जुर्माने के बाद केजरीवाल सरकार उठाने जा रही एक और बड़ा कदम

कैलाश विजयवर्गीय भी प्रदर्शन में लेने वाले थे हिस्सा

वहीं पार्टी के सूत्रों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी विरोध प्रदर्शन रैली में भाग लेने वाले थे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले पुलिस ने भीड़ तो इधर-उधर कर दिया।

यह भी पढ़ें: गरीबों को लगा झटका: बंद होगी ये योजना, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story