×

झारखंड चुनाव: BJP-कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, कई विधायकों का कटा टिकट

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि  झारखंड में रघुवर दास जी के नेतृत्व में और मोदी जी के राष्ट्रीय नेतृत्व में सभी सरकारी योजनाओं के माध्यम से झारखंड की तस्वीर और तकदीर बदली है।

Harsh Pandey
Published on: 10 Nov 2019 10:00 AM GMT
झारखंड चुनाव: BJP-कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, कई विधायकों का कटा टिकट
X

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने रविवार को पहली लिस्ट जारी कर दिया है। बीजेपी ने 30 मौजूदा विधायकों को टिकट दिए हैं जबकि 10 विधायकों के टिकट काटे गए हैं।

कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा...

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि झारखंड में रघुवर दास जी के नेतृत्व में और मोदी जी के राष्ट्रीय नेतृत्व में सभी सरकारी योजनाओं के माध्यम से झारखंड की तस्वीर और तकदीर बदली है।

उन्होंने कहा कि इस कारण झारखंड में हम बहुत अच्छे से सरकार बनाएंगे ऐसा हमारा विश्वास है| झारखंड में बहुत ही सकारात्मक सहयोग का वातावरण देखने को मिलता है। समाज के सभी वर्गों का समर्थन रघुवर दास को मिल रहा है। पिछले पांच सालों में भाजपा की सरकार के कारण चेंज देखने को मिला है, इसीलिए लोगों का समर्थन उभर के आया है|

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बहुत से विषय जो लंबे समय से रुके हुए थे चाहे वो अनुच्छेद 370 हो, जीएसटी हो, ट्रिपल तलाक हो, उनको निर्णायक मोड़ पर ले जाने का काम हुआ है|राम जन्म भूमि पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया फैसला है। समाज के सभी वर्गों ने इसका स्वागत किया और सौहार्द पूर्ण वातावरण बनाने के लिए मैं 130 करोड़ जनता को धन्यवाद देता हूं|

वहीं कांग्रेस ने भी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के पांच उम्मीदवारों की घोषणा किया है।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story