×

बीएल संतोष होंगे भाजपा के संगठन महासचिव, रामलाल की जगह लेंगे

भाजपा के राष्ट्रीय पार्टी महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक पत्र के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संयुक्त महासचिव रहे बीएल संतोष को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है।

Aditya Mishra
Published on: 14 July 2019 1:09 PM GMT
बीएल संतोष होंगे भाजपा के संगठन महासचिव, रामलाल की जगह लेंगे
X

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी में संगठन के स्तर पर बड़े फेरबदल सामने आ रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय पार्टी महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक पत्र के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संयुक्त महासचिव रहे बीएल संतोष को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है।

ये भी पढ़ें...पीएम मोदी ने बीजेपी नेताओं की लगाई क्लास, कहा- परीक्षा के लिए रहे तैयार

रामलाल ने बीजेपी में पूरे किये 14 साल

बता दें इससे पहले इस पद पर रामलाल थे। शनिवार को ही उन्हें वापस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह संपर्क प्रमुख नियुक्त किया गया। 67 वर्षीय रामलाल ने लगभग 14 साल भाजपा में पूरे किए। राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अमित शाह, और अब जगत प्रकाश नड्डा तक 4 भाजपा अध्यक्षों के साथ काम किया।

ये भी पढ़ें...कर्नाटक संकट: बीजेपी विधायक दल से मिलने से स्पीकर का इंकार

संघ ने बुलाया वापस

बता दें कि रामलाल भाजपा में एक प्रमुख रणनीतिकार के रूप में काम करते थे और संघ व पार्टी के बीच की कड़ी थे। उन्हें भाजपा की हर बड़ी बैठक में देखा जाता था। अब उन्हें वापस संघ में बुला लिया गया है।

2005 में बीजेपी के संगठन महासचिव संजय जोशी की विवादित सीडी आने के बाद उन्हें भाजपा से हटा दिया गया था। उसके बाद 2006 की शुरुआत से रामलाल बीजेपी में संगठन महासचिव का काम देख रहे हैं। भाजपा में पार्टी अध्यक्ष के बाद संगठन महासचिव का पद सबसे महत्वपूर्ण होता है।

ये भी पढ़ें...तेलंगाना: गृह मंत्री अमित शाह ने रंगा रेड्डी में बीजेपी सदस्यता अभियान लॉन्च किया

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story