×

भीषण हादसा: महानंदा नदी में पलटी 60 लोगों से भरी नाव, कई की मौत

इस मामले में मालदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आलोक रजारिया का कहना है कि सरकारी आंकड़े कहते हैं कि अभी तक दो लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि इस संख्या में इजाफा होने की आशंका है। गुरुवार शाम को ये घटना हुई है। रेस्क्यू जारी है।

Manali Rastogi
Published on: 7 July 2023 11:07 AM GMT
भीषण हादसा: महानंदा नदी में पलटी 60 लोगों से भरी नाव, कई की मौत
X
भीषण हादसा: महानंदा नदी में पलटी 60 लोगों से भरी नांव, कई की मौत

मालदा: पश्चिम बंगाल के मालदा में महानंदा नदी में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो, जबकि 28 लोगों को बचा लिया गया है। दरअसल महानंदा नदी में नाव पलट गई। अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

यह भी पढ़ें: देर रात पाकिस्तान में तख्तापलट से जुड़ी आई ये बड़ी खबर, सेना की छुट्टियां रद्द

शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, चंचल पुलिस थाना इलाके की यह घटना है। जगन्नाथपुर में महानंदा नदी में उत्तरी दिनाजपुर के लिए लोगों से भरी नाव रवाना हुई थी। मगर यह अपनी जगह पहुंचने से पहले ही हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें: अभी खत्म नहीं हुआ बीआरडी केस: फिर बढ़ सकती हैं डॉ. कफील की मुश्किलें…

नाव महानंदा नदी में मुकुंदपुर घाट पर पहुंचने से पहले ही डूब गई। अब तक नदी से 5 लोगों के शव निकाले गए हैं। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है क्योंकि नाव पर 60 लोग सवार थे। बचाव कार्य चालू है और घटनास्थल पर बड़ी संख्या में प्रशासन के अधिकारी जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर! 49 एक्टर्स पर FIR, मोदी से पंगा लेना पड़ा भारी

वहीं, इस मामले में मालदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आलोक रजारिया का कहना है कि सरकारी आंकड़े कहते हैं कि अभी तक दो लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि इस संख्या में इजाफा होने की आशंका है। गुरुवार शाम को ये घटना हुई है। रेस्क्यू जारी है।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story