×

ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रमुख दादी जानकी का 104 साल की उम्र में निधन

ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रमुख राजयोगिनी दादी जानकी का निधन हो गया है। 104 साल की उम्र में दादी जानकी ने माउण्ट आबू के ग्लोबल हास्पिटल में 27 मार्च को प्रातः 2 बजे अंतिम सांस ली।

Aditya Mishra
Published on: 27 March 2020 8:43 AM GMT
ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रमुख दादी जानकी का 104 साल की उम्र में निधन
X

नई दिल्ली: ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रमुख राजयोगिनी दादी जानकी का निधन हो गया है। 104 साल की उम्र में दादी जानकी ने माउण्ट आबू के ग्लोबल हास्पिटल में 27 मार्च को प्रातः 2 बजे अंतिम सांस ली।

ब्रह्माकुमारीज संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि के देहावसान के बाद 25 अगस्त, 2007 को ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका का कार्यभार दादी जानकी को सौंपा गया था।

दादी जानकी इसी साल 1 जनवरी को 104 वर्ष की हुई थीं। इस उम्र में भी 140 देशों में फैले अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक संस्थान का संचालन करने वाली वेदुनिया की पहली मुख्य प्रशासिका थीं।

ये भी पढ़ें...यूपी : अब जेल में चलेगी अध्यात्म की क्लास, कैदियों के जीवन में आएगा सुधार

उनके संस्थान से करीब बीस लाख लोग जुड़े हैं और 46 हजार बहनों की वह अभिभावक थीं। 104 साल की उम्र में 12 महीने में 4 माह तक भारत के कई शहरों और दस देशों में 72 हजार किमी की यात्रा का विश्व रिकॉर्ड भी उन्होंने बनाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन का उन्हें ब्रांड एम्बेसडर बनाया था. कक्षा चौथी तक पढ़ी दादी जानकी ने ईश्वरीय सेवाओं के

लिए पश्चिमी देशों को चुना। 1970 में पहली बार लंदन गईं और 35 वर्षों तक वहीं रहकर सौ से ज्यादा देशों में ईश्वरीय संदेश को पहुंचाया।

‘हीलिंग सेल्फ थ्रू सेल्फ रियलाइजेशन’: बी. के.शिवानी ने डॉक्टरों के सामने रखे विचार

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story