×

लॉकडाउन में फंसी दुल्हन, मुसीबत ऐसी की यहीं पर कराई गई शादी

पटना में हिमाचल प्रदेश से आई लड़की की शादी हुई। दरअसल, दुल्हन अपने होने वाले पति के साथ पटना कपड़े खरीदने आई थी, लेकिन लॉकडाउन की घोषणा होने की वजह से वह यहीं पर फंस गई।

Shreya
Published on: 26 April 2020 8:24 AM GMT
लॉकडाउन में फंसी दुल्हन, मुसीबत ऐसी की यहीं पर कराई गई शादी
X

पटना: देश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लागू किया गया है। लॉकडाउन के दौरान किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम और शादी कार्यक्रम को टाल दिया गया है। लेकिन इस बीच पटना में हिमाचल प्रदेश से आई लड़की की शादी हुई। दरअसल, दुल्हन अपने होने वाले पति के साथ पटना कपड़े खरीदने आई थी, लेकिन लॉकडाउन की घोषणा होने की वजह से वह यहीं पर फंस गई।

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप को सता रहा डर, इसलिए बंद कर दी कोरोना पर प्रेस वार्ता

सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए संपन्न हुई शादी

दूल्हा अभिनव ने बताया कि पूरी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए शादी संपन्न हुई। शादी में केवल वहीं लोग शामिल रहे जो परिवार के लोग हैं, जो साथ में ही रहे हैं। कोई भी बाहरी शादी में शामिल नहीं हुआ। अभिनव ने बताया कि दुल्हन उनके साथ मार्च में ही यहां आ गई थी, लॉकडाउन से पहले। उन्होंने बताया कि हमारे शादी मई में प्लान थी, लेकिन कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए लगा क ये लॉकडाउन काफी लंबे समय तक रहेगा।

अपार्टमेंट के पंडित ने संपन्न कराई शादी

अभिनव ने बताया कि उनके अपार्टमेंट के केयर टेकर एक पंडित भी हैं, तो उन्होंने ही शादी संपन्न कराई। वहीं दुल्हन बनी ज्योति का कहना है कि काफी अच्छा लग रहा है। लॉकडाउन के नियमों का पूरा ख्याल रखते हुए शादी हुई। हालांकि परिवार के साथ ना होने का थोड़ा बुरा भी लगता है। लेकिन यहां पर दूसरी फैमिली बन चुकी है।

यह भी पढ़ें: बहुत ही दुखद: यहां स्वास्थ्य विभाग में कोरोना ने लगाई सेंध, सीनियर डॉक्टर की हुई मौत

परिवार वालों की ख्वाहिश थी धूमधाम से हो शादी

वहीं दूल्हे की मां प्रमिला सिंह ने कहा कि ख्वाहिश थी कि बहुत धूमधाम से बड़े स्तर पर शादी कराई जाए लेकिन लॉकडाउन के चलते ऐसा नहीं हो पाया। दूल्हे के पिता का भी कहना था कि परिवार संगे-संबंधियों का ना होने से काफी बुरा लग रहा है, लेकिन बहुत खुशी भी हो रही है। उन्होंने बताया कि बहुत से रिश्तेदारों ने वीडियो कॉलिंग के जरिए ही शादी में हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें: देवबंद के छात्र बने यूपी के लिए संकट, 40 लोगों की सूची से मुश्किल में प्रशासन

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story