×

मायावती को लगा तगड़ा झटका, अब क्या करेंगी बसपा प्रमुख

राजस्थान में मायावती को बड़ा झटका लगा है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सभी छह विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। सोमवार को कांग्रेस में शामिल विधायक ने कहा कि उन्होंने ऐसा अपने क्षेत्र के विकास के लिए किया है। बता दें कि सभी 6 विधायक अभी तक बाहर से कांग्रेस को समर्थन दे रहे थे।

Dharmendra kumar
Published on: 7 May 2023 9:23 AM GMT
मायावती को लगा तगड़ा झटका, अब क्या करेंगी बसपा प्रमुख
X

जयपुर: राजस्थान में मायावती को बड़ा झटका लगा है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सभी छह विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। सोमवार को कांग्रेस में शामिल विधायक ने कहा कि उन्होंने ऐसा अपने क्षेत्र के विकास के लिए किया है। बता दें कि सभी 6 विधायक अभी तक बाहर से कांग्रेस को समर्थन दे रहे थे।

कांग्रेस में शामिल बसपा विधायक जोगिंदर सिंह अवाना ने कहा कि वे सभी 6 विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यहां हमारे सामने बहुत सी परेशानियां हैं। एक तरफ हम उनकी सरकार का समर्थन कर रहे हैं और दूसरी तरफ हम उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।'

जोगिंदर सिंह अवाना

यह भी पढ़ें...Modi Birthday LIVE: सरदार सरोवर बांध पहुंचे PM मोदी, करेंगे नर्मदा की पूजा

जोगिंदर ने आगे कहा कि ऐसे में अपने क्षेत्र के विकास के बारे में सोचते हुए, अपने लोगों का भला सोचने हुए हमने यह कदम उठाया है।

बहुजन समाज पार्टी के सभी छह विधायकों ने राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष को इसके संबंध में एक पत्र भी सौंपा। विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने इसकी पुष्टि की।

यह भी पढ़ें...पाकिस्तान में हिंदुओं पर आफत, इस शख्स की वजह से खौफ में हैं हिंदू लड़कियां

यह विधायक कांग्रेस में शामिल

राजेन्द्र गुढा (उदयपुरवाटी), जोगेंद्र सिंह अवाना (नदबई), वाजिब अली (नगर), लाखन सिंह मीणा (करोली), संदीप यादव (तिजारा) और दीपचंद खेरिया ने कांग्रेस की सदस्यता ली है।

बसपा विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने से प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार और अधिक मजबूत और स्थिर हो जाएगी।

यह भी पढ़ें...भारी बारिश और बाढ़ से इन 4 राज्यों में मची तबाही, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

एक कांग्रेस नेता ने कहा कि विधायक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लगातार संपर्क में थे। प्रदेश की 200 सीटों वाली विधानसभा में अभी कांग्रेस के 100 विधायक हैं और उसके सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल के पास एक विधायक है। सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी को 13 निर्दलीय विधायकों में से 12 का बाहर से समर्थन प्राप्त है जबकि दो सीटें खाली हैं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story