×

1, 2, 5, 10 और 20 रुपये के आएंगे नए सिक्के, ये होगी खासियत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष का आम बजट शुक्रवार को लोकसभा में पेश किया। वित्त मंत्री ने कहा कि 1, 2, 5, 10 और 20 रुपये के नए सिक्के आएंगे। ये सिक्के दृष्टिबाधित लोग भी आसानी से पहचान पाएंगे। ये सिक्के 7 मार्च 2019 को जारी किए गए थे। अब ये आम जनता के लिए जल्द उपलब्ध होंगे।

Dharmendra kumar
Published on: 5 July 2019 1:44 PM GMT
1, 2, 5, 10 और 20 रुपये के आएंगे नए सिक्के, ये होगी खासियत
X

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष का आम बजट शुक्रवार को लोकसभा में पेश किया। वित्त मंत्री ने कहा कि 1, 2, 5, 10 और 20 रुपये के नए सिक्के आएंगे। ये सिक्के दृष्टिबाधित लोग भी आसानी से पहचान पाएंगे। ये सिक्के 7 मार्च 2019 को जारी किए गए थे। अब ये आम जनता के लिए जल्द उपलब्ध होंगे।

यह भी पढ़ें...बजट में महिला : नारी को नारायणी बनाने के लिए मैडम ने क्या क्या जतन किये

सीतारमण ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2018-19 का बजट पेश करते हुए कहा कि जल्द ही बाजार में नई श्रृंखला के 1, 2, 5, 10 और 20 रुपये के सिक्के जारी किए जाएंगे।इन सिक्कों की दृष्टिबाधित लोग भी आसानी से पहचान कर सकेंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि जल्द नई श्रृंखला के सिक्के जनता के इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होंगे।

सीतारमण ने वित्त वर्ष 2019-20 का आम बजट शुक्रवार को लोकसभा में पेश करते हुए कहा कि भारत की जनता ने जनादेश के माध्यम से हमारे देश के भविष्य के लिए अपने दो लक्ष्यों राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक वृद्धि पर मुहर लगायी है।

यह भी पढ़ें...#Budget2019: 5 लाख तक की सालाना आय वालों को टैक्स देने की जरूरत नहीं

उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था इस वित्त वर्ष में 3,000 अरब डॉलर की हो जाएगी। वित्त मंत्री ने कहा कि पांच साल पहले भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 1,850 अरब डॉलर था। अब यह 2,700 अरब डॉलर हो चुका है। अगले कुछ साल में अर्थव्यवस्था में 5,000 अरब डॉलर पर पहुंचने की क्षमता है। साथ ही हर घर में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story