×

दिल्ली के गांधी नगर में भयानक हादसा, गिरी इमारत, दो घायल, बचाव कार्य जारी

 दिल्ली के गांधी नगर इलाके में एक मकान ढहने की खबर है। समाचार एजेंसी के मुताबिक घटनास्थल पर चार दमकल की गाड़ियां राहत कार्य में जुटी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में दो लोग हुए हैं।

suman
Published on: 5 Jan 2020 3:32 PM GMT
दिल्ली के गांधी नगर में भयानक हादसा, गिरी इमारत, दो घायल, बचाव कार्य जारी
X

दिल्ली के गांधी नगर इलाके में एक मकान ढहने की खबर है। समाचार एजेंसी के मुताबिक घटनास्थल पर चार दमकल की गाड़ियां राहत कार्य में जुटी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में दो लोग हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि हादसे कैसे हुआ है।

यह पढ़ें...गुजरात में 200 बच्चों की मौत, सवाल पर CM रूपाणी ने साधी चुप्पी, कांग्रेस का हमला

हादसा इतना भयानक था कि चारों तरफ घर के मलबे का ढेर लग गया। हादसे के बाद मौके पर चार दमकल की गाड़ियां पहुंची। वहीं इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। फिलहाल राहत-बचाव का काम जारी है। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घायलों का इलाज जारी है।

यह पढ़ें... अभी-अभी JNU में बड़ा बवाल, हिंसा में कई छात्र घायल, रोने की आवाजों से गूंजा कैंपस

हादसे की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। हादसे की सूचना पाकर बचाव स्थल पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौजूद है।इससे पहले शनिवार को उत्तम नगर में हुए एक हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। यहां भी एक छत ढह गई थी, जिसकी चपेट में 9 लोग घायल हो गए थे। हादसे में घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि घायलों की हालत स्थिर है। पुलिस के साथ दमकल विभाग की 3 टीमें मौके पर पहुंची थीं। उन्होंने बिल्डिंग में दबे लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला।

suman

suman

Next Story