×

मुंबई में भरभरा कर गिरी इमारत: कई लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी

महाराष्ट्र के मुंबई में चॉल के जमींदोज होने की खबर है। मामला, कांदीवली क्षेत्र के सबरिया मस्जिद के पास का है। यहां दो मंजिला इमारत गिर गयी।

Shivani Awasthi
Published on: 10 May 2020 4:05 AM GMT
मुंबई में भरभरा कर गिरी इमारत: कई लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी
X

मुंबई: कोरोना संकट के बीच हादसों का सिलसिला भी जारी है। पहले औरंगाबाद हादसा और अब मुंबई में चॉल गिरने का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि चॉल के मलबे के नीचे 5 से 6 लोग दबे हुए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग कर्मी मौके पर पहुँच कर राहत बचावकार्य में जुट गए।

कांदीवली में दो मंजिला चॉल जमींदोज, 5-6 लोग मलबे में दबे

महाराष्ट्र के मुंबई में चॉल के जमींदोज होने की खबर है। मामला, कांदीवली क्षेत्र के सबरिया मस्जिद के पास का है। यहां दो मंजिला इमारत गिर गयी। जब ये हादसा हुआ तो इमारत में कई लोग सो रहे थे। ऐसे में इनके मलबे में लोगों के दबे होने की खबर के बाद अफरा तफरी मच गयी। आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस व् मुंबई आपदा प्रबंधन विभाग के कंट्रोल रूम को सुबह 6.10 बजे घटना की सूचना दी।

ये भी पढ़ेंःफिर मजदूरों की लाशों से सनी सड़क: लौट रहे थे UP, 5 की मौत-13 घायल

तीन लोगों को मलबे से निकाला कर अस्पताल भेजा

जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गयी। तीन लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया और पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालाँकि अभी भी 5 से 6 लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की बात सामने आ रही है। दबे लोगों में महिलाओं के शामिल होने की जानकारी है।

ये भी पढ़ें-कोरोना से थाना प्रभारी की हुई थी मौत, शिवराज सरकार ने बेटी को सौंपी ये जिम्मेदारी

एनडीआरएफ और पहुंची राहत और बचाव कार्य में जुटी

एनडीआरएफ की टीम कटर से मलबे को हटाने में जुटी हुई है। पुलिस भी जांच में लगी है कि ये हादसा कैसे हुआ, हालंकि अब तक इसकी वजह पता नहीं चल सकी है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story