×

Ashani MK Series Pistol: इस पिस्टल की बंपर मांग, 18 साल की उम्र में खरीद सकते हैं आप, जानिए डिटेल

Ashani MK Series Pistol: भारतीय पिस्तौल की विस्तृत रेंज में एक बंदूक ऐसी शामिल हुई है जिसे 18 वर्ष के ऊपर का हर व्यक्ति अपनी सुरक्षा के लिए अपने साथ रख सकता है। लेकिन इसकी मारक क्षमता कम होती है। इस बंदूक का निर्माण इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्री द्वारा किया जाता है।

Jyotsna Singh
Published on: 30 Aug 2023 2:22 PM GMT
Ashani MK Series Pistol: इस पिस्टल की बंपर मांग, 18 साल की उम्र में खरीद सकते हैं आप, जानिए डिटेल
X
Ashani MK Series Pistol (Photo: Social Media)

Ashani MK Series Pistol: भले ही बंदूकों का चलन विदेशी धरती से चल कर आया हो लेकिन अब अपने देश ने इस क्षेत्र में काफी तरक्की कर ली है। कई विदेशी नामचीन बंदूके अब भारत की इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्री द्वारा निर्मित की जा रहीं हैं। जिसकी एक बड़ी रेंज में अभी हाल ही में इटली की अचूक निशाना लगाने में सक्षम पिस्टल बरेटा का नाम भी शामिल हुआ है। भारत में लगातार सुरक्षा के लिहाज से बढ़ते बंदूक रखने के चलन के साथ ही कई ऐसी पिस्टल मौजूद हैं जिन्हें काफी उपयोगी और पॉकेट फ्रेंडली माना जाता है। इसी क्रम में भारतीय पिस्तौल की विस्तृत रेंज में एक बंदूक ऐसी शामिल हुई है जिसे 18 वर्ष के ऊपर का हर व्यक्ति अपनी सुरक्षा के लिए अपने साथ रख सकता है। लेकिन इसकी मारक क्षमता कम होती है। इस बंदूक का निर्माण इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्री द्वारा किया जाता है।

इसी के साथ भारत में गन लाइसेंस नियम बेहद सख्ती से लागू किया गया है। जिसके अंतर्गत बिना लाइसेंस के अगर आप बंदूक रखते हैं तो आपको कानूनी कार्रवाई का कोपभाजन बनना पड़ सकता है।

क्या होगी इन बंदूकों की कीमत

सुरक्षा मानकों पर खरी उतरने वाली एवम देश में सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाली 8,10 और 12 राउंड कैपिसीटी के साथ आने वाली इन तीनों बंदूकों की कीमत इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार 1 लाख से लेकर 1.5 लाख के बीच हैं। साथ ही आप इसे सीधे तौर पर फैक्ट्री से ही बुक करवा सकते हैं। इनको रखने के लिए व्यक्ति के पास गन लाइसेंस का होना बेहद जरूरी माना जाएगा। आप इन बंदूकों को सिर्फ 2000 रुपये में बुक करा सकते हैं।

इन पिस्टल का रेंज क्या होगा

सुरक्षा मानकों पर बेहद खरी उतरने वाली जिस पिस्टल की जानकारी अब तक आपको दी जा रही है ये असल में Ashani MK सीरिज की बंदूके हैं। ये सभी पिस्टल 0.32 बोर की बंदूकें हैं, जिनका प्रयोग लोग व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए करते हैं। इनके वजन की बात करें तो करीब 680 ग्राम के आसपास इनका भार होता है, जिस वजह से इनको आसानी से कैरी करना ज्यादा मुश्किल काम नहीं होता। इन बंदूकों के रेंज की अगर हम बात करें तो इनकी रेंज लगभग 15 से 18 मीटर की होती है। इनका बैरल लेंथ 91.44mm का होता है। ये 8,10 और 12 राउंड कैपिसीटी के साथ कुल तीन वेरिएंट में मैग्जीन मिलती हैं। ये बंदूके देखने में भी काफी आकर्षक हैं साथ ही इन की क़ीमत भी बेहद रियायती है।

Jyotsna Singh

Jyotsna Singh

Next Story