×

बंजी जंपिंग के लिए कूदा था बंदा, आधे रास्ते में खुली रस्सी... फिर लग गई लंका

आपको एक ऐसे रोमांच खेल के बारे में बताने जा रहें, जिसे जो इंसान कर रहा था, उस पर खुद ही उल्टा पड़ गया। बात बंजी जंपिंग खेल की कर रहें है। असल में हुआ ये कि बंजी जंपिंग करते वक्त रस्सी खुल गई। और बंजी जंपिंग कर रहा इंसान बुरा तरह से घायल हो गया।

Vidushi Mishra
Published on: 30 July 2019 10:09 AM
बंजी जंपिंग के लिए कूदा था बंदा, आधे रास्ते में खुली रस्सी... फिर लग गई लंका
X
बंजी जंपिंग के लिए कूदा था बंदा, आधे रास्ते में खुली रस्सी... फिर लग गई लंका

नई दिल्ली : जिंदगी को खुशनुमा बनाने और दिन-भर की परेशानियों को दूर करने के लिए लोग आजकल रोमांचक तरीके ढूढ़ते रहते है। ऐसे रोमांचक तरीके जिसमें कुछ नया करने को मिलता है, कुछ डर के आगे जीत है वाली फिलिंग आती है। जैसें बंजी जंपिंग, वॉटर रॉफ्टिंग ऐसे बहुत से खेल जिनमें सांसे तक अटक जाती है।

यह भी देखें... शिव भक्तों के लिए मिसाल बना ये मुस्लिम विधायक, कुछ ऐसे जीता करोड़ों का दिल

क्या से क्या हो गया...

आपको एक ऐसे रोमांच खेल के बारे में बताने जा रहें, जिसे जो इंसान कर रहा था, उस पर खुद ही उल्टा पड़ गया। बात बंजी जंपिंग खेल की कर रहें है। असल में हुआ ये कि बंजी जंपिंग करते वक्त रस्सी खुल गई। और बंजी जंपिंग कर रहा इंसान बुरा तरह से घायल हो गया।

कुछ लोगों का यह भी कहना है कि इंसान ने बंजी जंपिंग करते समय नशा किया हुआ था। बंजी जंपिंग के फेल होने का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस दिल-दहलाने वाले सीन का वीडियो भी सूट हो रहा था।

यह भी देखें... शैम्पू से बनाया दूध और बन गए करोड़पति, छा गए ये दो गुर्जर भाई

आपको बता दें, बंजी जंपिंग का ये मामला पोलैंड शहर का है जहां पर गैडनिया के रेडी यूरोपी थीम पार्क में 39 साल का एक शख्स बंजी जंपिंग करने गया था। जिस तरह बंजी जंपिंग की जाती है उसी तरह इंसान ने रस्सियां बंधने के बाद सौ मीटर ऊंचे स्थान से कूद लगाई।

लेकिन उसी समय नीचे जाते वक्त बीच हवा में ही उसकी रस्सी टूट गई। बंजी जंपिंग का ये सीन देखते ही स्थानीय लोग जो मौजुद थे, उनकी सांसे ही थम गई और देखते ही देखते वो बंजी जंपिंग कर रहा इंसान गिर गया।

यह भी देखें... बुरी खबर! रेलवे में करते हो नौकरी तो उठा लो अपना बोरिया बिस्तर, हो रही बंपर छटनी

जो क्रेन बंजी जंपिंग करा रही थी, उसकी लम्बाई 92 मीटर थी। और जैसे ही इंसान जमीन पर गिरा तो उसके तुरंत बाद उछला और फिर सेफ्टी कुशन खुल गया। सेफ्टी कुशन खुल जाने के बाद भी जमीन से टकराने पर उस इंसान की रीढ़ की हड्डी में बहुत चोट आई है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!