×

Bus Accident: भयानक हादसे से मचा मातम, अमरनाथ से लौट रही थी बस, 6 की दर्दनाक मौत

Bus Accident: अमरनाथ यात्रा से लौट रही बस शनिवार सुबह एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक श्रद्धालुओं से भरी बस की दूसरी से बस से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें छह यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई।

Jugul Kishor
Published on: 29 July 2023 3:14 AM GMT (Updated on: 29 July 2023 4:03 AM GMT)
Bus Accident: भयानक हादसे से मचा मातम, अमरनाथ से लौट रही थी बस, 6 की दर्दनाक मौत
X
सांकेतिक तस्वीर ( सोशल मीडिया)

Bus Accident: अमरनाथ यात्रा से लौट रही बस शनिवार सुबह एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक श्रद्धालुओं से भरी बस की सामने से आ रही दूसरी से बस से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें पांच तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। हादसे होने से मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने रेस्क्यू आपरेशन कर सभी घायलों को इलाज के लिए अस्ताल में भर्ती करवाया है। जिसमें से पांच घायलों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के मलकापुर शहर के पास नेशनल हाईवे- 53 पर तड़के तीन बजे दो बसों में आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बसें चकनाचूर हो गई। जिसमें 5 यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, 20 से 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिनमें से पांच की हालत ज्यादा गंभीर बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि एक बस अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी हुई थी और हिंगोली की ओर जा रही थी, वहीं दूसरी ट्रैवल बस नागपुर से नासिक की ओर जा रही थी।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

मलकापुर पुलिस के थानाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ने बताया कि बस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सभी यात्रियों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, पांच से छह लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। उन्होने कहा कि हादसे के बाद यातायात प्रभावित हो गया था, जिसे सुचारू रूप से चालू कर दिया है। उन्होने कहा कि अभी मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story