×

बची शिवराज की कुर्सी: ऐसा रहा मध्य प्रदेश का हाल, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा 28 सीटों में से 20 पर आगे चल रही है। कांग्रेस सात सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि एक सीट पर बहुजन समाज पार्टी आगे चल रही है।

Newstrack
Published on: 10 Nov 2020 7:34 AM GMT
बची शिवराज की कुर्सी: ऐसा रहा मध्य प्रदेश का हाल, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
X
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को शिवराज कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में वोटों की गिनती में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलती दिख रही है। इन 28 सीटों पर में 25 कांग्रेस के विधायकों के इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने से खाली हुई हैं। जबकि तीन विधायकों की मौत के बाद तीन और सीटें खाली हुई हैं। इन 28 सीटों पर भाजपा के 12 मंत्री अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। कोरोना काल में भी इस उपचुनाव में 70.27 फीसदी मतदान हुए थे। इस उपचुनाव में कुल 355 प्रत्याशियों का फैसला होने वाला है।

ये भी पढ़ें:मुठभेड़ से हिला कश्मीर: सेना ने बिछाईं आतंकियों की लाशें, मिली बड़ी कामयाबी

चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा 28 सीटों में से 20 पर आगे चल रही है। कांग्रेस सात सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि एक सीट पर बहुजन समाज पार्टी आगे चल रही है।

एमपी की इन सीटों पर हुए उपचुनाव

जौरा, सुमावली, मुरैना, दिमनी, अंबाह, मेहगांव, गोहद, ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व, डबरा, भाण्डेर, करेरा, पोहरी, बमोरी, अशोक नगर, मुंगावली, सुरखी, मल्हारा (मलेहरा), अनूपपुर, सांची, ब्यावरा, आगर, हाटपिपलिया, मांधाता, नेपानगर, बदनावर, सांवेर और सुवासरा।

पार्टियों की स्थिति

मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में भाजपा के 107, कांग्रेस के 87, बसपा के दो, सपा के एक और चार निर्दलीय विधायक हैं। सदन की संख्या के आधार पर बहुमत का आंकड़ा 115 का होता है।

ये भी पढ़ें:झारखंड उपचुनाव: दुमका सीट पर 6वें राउंड की गिनती, बीजेपी के प्रत्याशी आगे

मार्च में कांग्रेस के 22 विधायकों ने त्यागपत्र दे दिया था, जिसकी वजह से कमलनाथ सरकार गिर गयी थी। बाद में ज्योतिरादित्य सिंधिंया के नेतृत्व में यही विधायक भाजपा में शामिल हो गये और शिवराज सिंह चौहान ने अपनी सरकार बना ली। इन विधायकों के कारण ही खाली हुए सीटों पर उपचुनाव हुए हैं।

आज मतगणना के बीच पूर्व सीएम कमलनाथ ने भोपाल में कमला पार्क स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन किए और अपनी जीत के लिए दुआ मांगी।

इनमें है मुकाबला

1। सांवेर- सिलावट (भाजपा) और प्रेमचंद गुड्‌डू (कांग्रेस)

2। सुरखी- गोविंद सिंह (भाजपा) और पारुल साहू (कांग्रेस)

3। ग्वालियर- प्रदुम्न सिंह तोमर (भाजपा) और सुनील शर्मा (कांग्रेस)

4। डबरा- इमरती देवी (भाजपा) और सुरेश राजे (कांग्रेस)

5। बमोरी- महेंद्र सिंह सिसौदिया (भाजपा) और कन्हैया लाल (कांग्रेस)

6। सुमावली - एंदल सिंह कंसाना (भाजपा) और अजब सिंह कुशवाह (कांग्रेस)

7। दिमनी- गिरराज दंडोतिया (भाजपा) और रविंद्र सिंह तोमर (कांग्रेस)

8। बदनावर- राजवर्धन सिंह (भाजपा) और कमल पटेल (कांग्रेस)

9। सांची- प्रभुराम चौधरी (भाजपा) और मदन लाल चौधरी (कांग्रेस)

10। पोहरी- सुरेश धाकड़ (भाजपा) और हरिवल्लभ शुक्ला (कांग्रेस), कैलाश कुशवाहा (बसपा)

11। मेहगांव - ओपीएस भदौरिया (भाजपा) और हेमंत कटारे (कांग्रेस)

12। अनूपपुर- बिसाहूलाल सिंह (भाजपा) और विश्वनाथ सिंह कुंजाम (कांग्रेस)

13। सुवासरा- हरदीप सिंह डंग (भाजपा) और राकेश पाटीदार (कांग्रेस)

14। बड़ामलहरा- प्रद्युम्न सिंह लोधी (भाजपा) और राम सिया भारती (कांग्रेस)

15। नेपानगर- सुमित्रा देवी कस्डेकर (भाजपा) और रामकिशन पटेल (कांग्रेस)

16। मुरैना- रामप्रकाश राजौरिया (बसपा) और रघुराज सिंह कंसाना (भाजपा)

17। भांडेर- रक्षा संतराम सरौनिया (भाजपा) और फूल सिंह बरैया (कांग्रेस)

18। अम्बाह- कमलेश जाटव (भाजपा) और सत्यप्रकाश सखवार (कांग्रेस)

19। गोहद- रणवीर जाटव (भाजपा) और मेवाराम जाटव (कांग्रेस)

20। ग्वालियर पूर्व- मुन्नालाल गोयल (भाजपा) और सतीश सिकरवार (कांग्रेस)

21। करैरा- जसमंत जाटव (भाजपा) और प्रागीलाल जाटव (कांग्रेस)

22। अशोक नगर- जजपाल सिंह जज्जी (भाजपा) और आशा दोहरे (कांग्रेस)

23। मुंगावली- ब्रजेंद्र सिंह यादव (भाजपा) और कन्हईराम लोधी (कांग्रेस)

24। हाटपिपल्या- मनोज चौधरी (भाजपा) और राजवीर सिंह बधेल (कांग्रेस)

25। मंधाता- नारायण सिंह पटेल (भाजपा) और उत्तम पाल सिंह (कांग्रेस)

26। जौरा- सूबेदार सिंह राजौधा (भाजपा) और पंकज उपाध्याय (कांग्रेस)

27। आगर- मनोज ऊंटवाल (भाजपा) और विपिन वानखेड़े (कांग्रेस)

28। ब्याबरा- नारायण सिंह पंवार (भाजपा) और रामचंद्र दांगी (कांग्रेस)

रिपोर्ट- नीलमणि लाल

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story