×

नागरिकता कानून पर हिंसा! दिल्ली-UP में हाई अलर्ट, जानिए पूरे देश का हाल

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर देशभर में हिंसक प्रदर्शन हो रहा है। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जमकर हिंसा हुई। इस हिंसा के दौरान यूपी में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है।

Dharmendra kumar
Published on: 21 Dec 2019 6:33 AM GMT
नागरिकता कानून पर हिंसा! दिल्ली-UP में हाई अलर्ट, जानिए पूरे देश का हाल
X

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर देशभर में हिंसक प्रदर्शन हो रहा है। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जमकर हिंसा हुई। इस हिंसा के दौरान यूपी में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है।

बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से शांति की अपील की। पश्चिम उत्तर प्रदेश में हिंसा की सबसे ज्यादा घटनाएं हुई हैं। जुमे की नमाज के बाद बुलंदशहर से लेकर मेरठ, हापुड़, अमरोहा, शामली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, हाथरस और सहारनपुर तक लोग सड़कों पर उतर आए। तो वहीं गोरखपुर, सीतापुर, वाराणसी, कानपुर, एटा, बहराइच, फैजाबाद, भदोही, फिरोजबाद में प्रदर्शन हुए।

उत्तर प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर प्रदर्शन शांति पूर्ण नहीं रहा, लेकिन हर जगह पत्थरबाजी, आगजनी की घचटनाएं सामने आई हैं। यूपी में अब तक हिंसक प्रदर्शन के दौरान 11 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें...CAA-NRC के बाद NPR लाने तैयारी में मोदी सरकार, मचा हंगामा, जानिए क्या है

हिसंक प्रदर्शन को देखते हुए यूपी और दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही ऐहतियातन आज सभी स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई है और 21 जिलों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। इससे पहले गुरुवार और शुक्रवार को भी प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए थे।

दिल्ली के दरियागंज में भीड़ ने हिंसक प्रदर्शन किए गाड़ियों को आग लगा दी पुलिस पर पथराव किए। दिल्ली के जामा मस्जिद, सीलमपुर और जामिया नगर में भी प्रदर्शन हुए।

यह भी पढ़ें...CAA के खिलाफ हिंसा की आग में जला UP, 11 की मौत, इन जिलों में इंटरनेट बंद

शनिवार को बिहार में आरजेडी ने बंद बुलाया है। आरजेडी कार्यकर्तओं ने ट्रेनें रोक दी हैं और आगजनी की है। पटना में विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ की है। वीआईपी के कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ दिए और हंगामा किया। तो वहीं चेन्नई में लेफ्ट विरोध प्रदर्शन कर रहा है। बिहार में कैमूर जिले के मोहनिया में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने रेल ट्रैक को जाम कर दिया। इस वजह से आसनसोल वाराणसी पैसेंजर खड़ी रह गई।

इसके पहले पश्चिम बंगाल में उपद्रवियों ने हिंसा फैलाई थी। वहां पर उन्होंने कई ट्रेनों और बसों में लगा दी थी। इस दौरान पुलिस पर भी हमला किया था। गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद में जवानों को अकले पाकर उपद्रवियों ने उनके जमकर पत्थर बरसाए थे।

यह भी पढ़ें...आखिर इन देशों के अल्पसंख्यकों की चिंता कौन करेगा?

शुक्रवार को मध्य प्रदेश के भोपाल और जबलपुर में प्रदर्शन हुए थे। यहां भी उपद्रवियों ने हिंसा फैलाने की कोशिश की। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शुक्रवार को महाराष्ट्र में भी हिंसक प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने बीड़, नांदेड़ तथा परभणी जिलों में सरकारी बसों पर पथराव किए।

परभणी में वसमत रोड पर दमकल की गाड़ी पर भी पथराव किए गए। हालांकि इन घटनाओं में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस ने पथराव कर रही भीड़ को जैसे-तैसे तितर-बितर कर हालात को काबू में किया। तो वहीं कर्नाटक के मैंगलोर में भी गुरुवार को जमकर हिंसा हुई थी।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story