×

Chinese Funding: 'भारत विरोधी एजेंडे में शामिल कांग्रेस, चीन कर रहा फंडिंग', NEWS CLICK मामले पर BJP कांग्रेस पर अटैक

Chinese Funding Against India: बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस देश विरोधी एजेंडा फैलाने में जुटी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, इसके लिए चीन की प्रोपेगेंडा मशीनरी फंडिंग कर रही है। 'न्यूज क्लिक वेबसाइट' उसे आगे बढ़ा रहा है।

Aman Kumar Singh
Published on: 7 Aug 2023 10:41 AM GMT (Updated on: 7 Aug 2023 10:51 AM GMT)
Chinese Funding: भारत विरोधी एजेंडे में शामिल कांग्रेस, चीन कर रहा फंडिंग, NEWS CLICK मामले पर BJP कांग्रेस पर अटैक
X
अनुराग ठाकुर (Social media)

Chinese Funding Against India: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पर 'देश विरोधी एजेंडा' चलाने और चीन के साथ मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने सोमवार (07 अगस्त) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, कि 'कांग्रेस और चीन एक ही गर्भनाल का हिस्सा हैं। कांग्रेस और चीन के लिंक को सामने रखते हुए उन्होंने 'न्यूज क्लिक वेबसाइट' (News Click Website) का भी जिक्र किया। ठाकुर ने कहा, 'News Click के जरिए चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का प्रोपेगेंडा चलाया जाता है।'

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, कि 'राहुल गांधी (Rahul Gandhi News) की 'नकली मोहब्बत की दुकान' में चीनी सामान साफ देखा जा सकता है। उन्होंने I.N.D.I.A गठबंधन पर भी हमला बोला। केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'विपक्षी गठबंधन (इंडिया) के नेता और इसके पोषित समर्थित लोग कभी भारत का हित नहीं सोच सकते। भारत कैसे कमजोर हो, कैसे देश के हित को नुकसान पहुंचाया जाए और कैसे भारत विरोधी एजेंडे (Anti India Agenda) को हवा, खाद, पानी दिया जाए, ये सभी चिंता इससे जुड़े लोग करते हैं।'

'News Click को चीनी फंडिंग'

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 'न्यूज क्लिक' वेबसाइट की चर्चा करते हुए कहा कि, 'चीन के ग्लोबल मीडिया संस्थान के जरिये इसकी फंडिंग की है। ठाकुर ने आगे कहा, जब इस वेबसाइट के ऊपर छापे मारे गए तो सामने आया कि एक विदेशी नेविल राय सिंघम (Neville Roy Singham) ने इसकी फंडिंग की थी अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि नेविल राय को चीन फंडिंग करता रहा है। उसका संबंध कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (Communist Party of China) की प्रोपेगेंडा शाखा के साथ रहा है। ये एंटी इंडिया और 'ब्रेक इंडिया' कैंपेन चलाते रहे हैं।

फॉरेन फंडिंग से 'Anti India Propaganda'

बीजेपी नेता ने नेविल रॉय सिंघम और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के संबंधों को लेकर न्यूयॉर्क टाइम्स (New York Times) की रिपोर्ट की तरफ इशारा किया। उन्होंने कहा, 'इस बात की पुष्टि उन अखबारों ने भी की है, जिसके बारे में कांग्रेस बड़ी-बड़ी बातें करती रही है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, हमने 2021 में ही न्यूज क्लिक वेबसाइट के बारे में खुलासा किया था। कैसे ये विदेशी फंडिंग से 'एंटी इंडिया प्रोपेगेंडा' फैलाता है। इस बारे में भी बताया था।'

'फ्री न्यूज' के नाम पर 'फेक न्यूज'

अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने आगे कहा, 'चाइनीज कंपनियां नेविल राय के जरिये 'न्यूज क्लिक' को फंडिंग करती रही थीं। मगर, कुछ लोग भारत में उनके 'सेल्समैन' बन गए थे। चीन के नैरेटिव को बनाने के लिए 'फ्री न्यूज' के नाम पर 'फेक न्यूज' पाठकों के सामने परोसी जा रही थी। कांग्रेस सहित अन्य पार्टियां 'फ्रीडम ऑफ स्पीच' के नाम पर मिलकर इनके साथ खड़े थे।'

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story