×

सावधान! मौसम विभाग ने दी चेतावनी, 12 राज्यों में बारिश का मचेगा कहर

देश में मानसून अपने अंतिम चरण में है लेकिन फिर कई राज्यों में इसने उत्पाद मचा रखा है। देश के यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश के साथ कई पूर्वोत्तर इलाकों की हालत खराब होती जा रही है। और अब मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है।

Vidushi Mishra
Published on: 30 Jun 2023 10:05 AM GMT (Updated on: 30 Jun 2023 10:15 AM GMT)
सावधान! मौसम विभाग ने दी चेतावनी, 12 राज्यों में बारिश का मचेगा कहर
X
baarish alert

नई दिल्ली : देश में मानसून अपने अंतिम चरण में है लेकिन फिर कई राज्यों में इसने उत्पाद मचा रखा है। देश के यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश के साथ कई पूर्वोत्तर इलाकों की हालत खराब होती जा रही है। और अब मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। बीती मंगलवार को भी राजस्थान, मेघालय, असम और मध्य प्रदेश में भारी हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार, नागालैंड, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में अभी-भी मूसलाधार बारिश होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

यह भी देखें... हजरतगंज: गांधी प्रतिमा पर सीएम योगी ने माल्यार्पण किया, दिलाई स्वच्छता की शपथ

भीषण बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि 'मणिपुर, मिजोरम, तमिलनाडु, पुदुचेरी, त्रिपुरा, गुजरात, महाराष्ट्र, कराईकल, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है।

RAIN

बता दें कि मौसम की जानकारी देने वाली प्राइवेट संस्था ने बताया है कि झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल के लिए भी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। यहां आंधी तूफान की भी आशंका जताई गई है। लक्षद्वीप और मालदीव-कोमोरिन क्षेत्र के लिए भी मौसम तूफानी रहेगा।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने मछुआरों को आने वाले कुछ दिनों तक इन तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा झारखंड में तो बारिश का कहर जारी है। रांची और कुछ अन्य जिलों में जहां लोगों को बारिश से थोड़ी राहत मिली वहीं संताल परगना में मूसलाधार बारिश ने फिर से आफत मचाना शुरू कर दिया है।

यह भी देखें... इस कांग्रेस नेता के भाई पर लगा आतंकवादी होने का आरोप

मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर का पहले हफ्ते तो मानसून जारी रहेगा। और देश के 12 राज्यों में अच्छी-खासी बारिश होने के संकते हैं।

monsoon

जानकारी के लिए बता दें कि मौसम विभाग ने बारिश के हिसाब से देश को 36 हिस्सों में बांटा गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिन तक मतलब की 4 अक्टूबर तक 36 हिस्सों में से 12 हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बता दें कि अलर्ट में जारी ये इलाके हैं- अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय, झारखंड, बिहार, केरल, पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुड्डूचेरी, मुंबई, प. बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, कराईकल और कर्नाटक। हालाकिं बारिश को देखते हुए अलर्ट भी जारी किया गया है।

यह भी देखें... मां के इस रुप से हुई थी ब्रह्मांड की रचना, आज करें मां कूष्मांडा की इस मंत्र से पूजा

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story