×

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली आबकारी मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, समाचार चैनल के वाणिज्यिक प्रमुख को किया गिरफ्तार

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने नोएडा स्थित एक निजी समाचार चैनल के तत्कालीन वाणिज्यिक प्रमुख अरविंद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया।

Aman Kumar Singh
Published on: 15 May 2023 4:23 PM GMT (Updated on: 15 May 2023 4:39 PM GMT)
Delhi Excise Policy Case: दिल्ली आबकारी मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, समाचार चैनल के वाणिज्यिक प्रमुख को किया गिरफ्तार
X
प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की आबकारी नीति घोटाला मामले में केंद्रीय सीबीआई ने नोएडा स्थित एक निजी समाचार चैनल के तत्कालीन वाणिज्यिक प्रमुख (Commercial Head) अरविंद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। वो जून 2021 से जुलाई 2022 तक हवाला मनी ट्रेल में शामिल थे।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने कथित दिल्ली आबकारी घोटाले की जांच के सिलसिले में सोमवार (15 मई) को एनसीआर स्थित एक समाचार चैनल के वाणिज्यिक प्रमुख और प्रोडक्शन कंट्रोलर को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के अधिकारियों ने ये जानकारी दी।

CBI ने बताई वजह

सीबीआई ने बताया कि, अरविंद कुमार सिंह को हवाला चैनलों के माध्यम से गोवा चुनाव (Goa Election 2022) के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रचार अभियान को संभालने वाली एक कंपनी को 17 करोड़ रुपए के कथित ट्रांसफर के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

गोवा चुनाव से मिला AAP कनेक्शन

आबकारी नीति घोटाला मामले में जांच के दौरान सीबीआई को व्हाट्सएप चैट और हवाला ऑपरेटरों के रिकॉर्ड मिले थे। इसी में पता चला था कि अरविंद कुमार सिंह जून 2021 और जनवरी 2022 के बीच 17 करोड़ रुपए के हवाला ट्रांसफर (Hawala Transfer) में कथित रूप से सहायक थे। दरअसल, गोवा विधानसभा चुनाव के लिए आउटडोर विज्ञापन अभियान को संभालने वाली एक कंपनी से उनकी सांठगांठ थी। आपको बता दें, गोवा विधानसभा चुनाव 14 फरवरी, 2022 को हुए थे।

आबकारी नीति में लिया गया कुछ डीलरों का पक्ष

आरोप लगाया गया है कि शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने के लिए 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की आबकारी नीति में कुछ डीलरों का पक्ष लिया गया था। जिन्होंने इसके लिए कथित तौर पर रिश्वत दी थी। इस आरोप का AAP ने जोरदार खंडन किया था। बाद में नीति को रद्द कर दिया गया।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story