×

Covid-19: बढ़ रहे कोरोना केस पर केन्द्र सख्त, राज्यों को चेताया, कड़ी निगरानी के निर्देश

Covid-19: केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि देश में अभी भी कोरोना का खतरा टला नहीं है। उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, हरियाणा और दिल्ली को सतर्क रहने का आग्रह किया है।

Anant Shukla
Published on: 21 April 2023 10:54 PM GMT (Updated on: 21 April 2023 10:59 PM GMT)
Covid-19: बढ़ रहे कोरोना केस पर केन्द्र सख्त, राज्यों को चेताया, कड़ी निगरानी के निर्देश
X
increasing corona cases (Photo-Social Media)

Covid-19: देश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर केन्द्र सख्त है। राज्य को भविष्य में खतरों से निपटने के लिए चेताया है। 21 अप्रैल को उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और महाराष्ट्र सहित कुल आठ राज्यों को कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। केन्द्र नें इन राज्यों को कोरोना से उत्पन्न होने वाली सभी चुनौतियों से लड़ने के लिए तैयार रहने के लिए कहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि देश में अभी भी कोरोना का खतरा टला नहीं है। उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, हरियाणा और दिल्ली को सतर्क रहने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सतर्कता कोरोना महामारी से बचाव में अहम भूमिका निभा सकती है।

कोरोना के मामलों में लगाता हो रही वृद्धि

देश में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। 20 अप्रैल को 10,262 मामले दर्ज किए गए थे। पिछले सप्ताह के अंत में 5.5 प्रतिशत पॉजिटिव रेट दर्ज किया गया था। राजेश भूषण ने बताया कि आंकड़ों में वृद्धि चिंतनीय है। क्योंकि पिछले हफ्ते पॉजिटिविटी दर 4.7 प्रतिशत दर्ज की गई था।

अस्पतालों में मरीजों की संख्या कम

स्वास्थ्य सचिव के अनुसार कि वर्तमान में कोरोना से संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ रही है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या कम है। जिन राज्यों या जिलों में स्थानीय स्तर पर संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है वहां सावधान रहने की जरूरत है। नियमित निगरानी की जरूरत है। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने की जरूरत है।

राजेश भूषण ने कहा, "स्थिति की सटीक निगरानी के लिए डेटा का समय पर और नियमित रूप से अपडेट करना महत्वपूर्ण है। राज्यों के सख्त निगरानी रखे जाने चाहिए। यदि आवश्यक हो, तो किसी भी क्षेत्र में महामारी के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए पहले की तरह ही कार्रवाई की जानी चाहिए।"

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story