×

मोदी सरकार में बड़ा बदलाव, सचिव स्तर के अधिकारियों के बदले गए विभाग

कोविड-19 संकट के समय केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। जो काफी महत्वपूर्ण है। वर्तमान समय में वायरस संक्रमण से निजात पाने में स्वास्थ्य मंत्रालय अग्रणी भूमिका में है।आज यानि रविवार को केंद्र की मोदी सरकार ने सचिव स्‍तर के अधिकारियों को लेकर बड़ा फेरबदल किया है।

suman
Published on: 26 April 2020 2:04 PM GMT
मोदी सरकार में बड़ा बदलाव, सचिव स्तर के अधिकारियों के बदले गए  विभाग
X

नई दिल्ली: कोविड-19 संकट के समय केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। जो काफी महत्वपूर्ण है। वर्तमान समय में वायरस संक्रमण से निजात पाने में स्वास्थ्य मंत्रालय अग्रणी भूमिका में है।आज यानि रविवार को केंद्र की मोदी सरकार ने सचिव स्‍तर के अधिकारियों को लेकर बड़ा फेरबदल किया है।

यह पढ़ें....तानाशाह का खौफनाक सच: जेल में करता था ये गंदा काम, काँप उठेंगे आप

कौन कहां गया...

*इस फेरबदल में स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन को 30 अप्रैल के बाद तीन महीने का कार्य विस्तार दिया है। वह इसी महीने के अंत में सेवानिवृत्त होने वाली थीं।

*अधिकारियों के फेरबदल में उपभोक्ता मामलों के सचिव रवि कांत को रक्षा मंत्रालय के एक्स - सर्विस मेन कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया। न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी के सचिव आनंद कुमार को संस्कृति मंत्रालय का सचिव बनाया गया।

*सड़क परिवहन और हाई वे मंत्रालय के सचिव संजीव रंजन को शिपिंग मंत्रायल भेजा गया है।

* उपभोक्ता मामलों, खाद्य व जन वितरण मंत्रालय के सचिव पवन कुमार अग्रवाल को डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स में विशेष सचिव बनाया गया।

* रवि मित्तल को खेल मंत्रालय दिया गया। पहले वो सूचना प्रसारण के सचिव थे। सतबीर बेदी को सीआईसी(CIC) का सचिव बनाया गया। पहले वो नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर्स एजुकेशन के चेयर पर्सन था।

*गृह मंत्रालय में नागेन्द्र नाथ सिन्हा को ग्रामीण विकास में सचिव बनाया गया। पहले बॉर्डर मैनेजमेंट के सचिव थे, पर्सनल एवं ट्रेनिंग विभाग के विशेष सचिव प्रदीप कुमार त्रिपाठी को स्टील मंत्रालय का सचिव बनाया गया।

*सुधांशु पांडे को खाद्य व जन वितरण विभाग का सचिव बनाया गया। वर्तमान में वो कॉमर्स एंड इडस्ट्रीज मंत्रालय में कॉमर्स विभाग के अतिरिक्त सचिव थे।

*रोड ट्रांसपोर्ट और हाई-वे मंत्रालय की विशेष सचिव लीना टंडन को उपभोक्ता मामलों का सचिव बनाया गया। ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण को स्वास्थ्य मंत्रालय में ओएसडी (OSD) बनाया गया।

*विशेष सचिव रामेश्वर प्रसाद गुप्ता को पर्यावरण मंत्रालय में सचिव बनाया गया। इंदु शेखर चतुर्वेदी को न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी का सचिव बनाया गया।

यह पढ़ें....लॉकडाउन में सख्ती के लिए पुलिस ने किया मार्च तो मच गई भगदड़

*डीडीए के उपाध्यक्ष और शहरी मंत्रालय के सचिव तरुण कपूर को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय का सचिव बनाया गया। कृषि विभाग में विशेष सचिव राजेश वर्मा को कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय का सचिव बनाया गया।

*विशेष सचिव राजेश चतुर्वेदी को केमिकल एंड पेट्रोकेमिकल विभाग का सचिव बनाया गया है। अजय तिर्की को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का सचिव बनाया गया है।

*पीएमओ में अतिरिक्त सचिव तरुण बजाज को इकोनोमिक अफेयर्स विभाग का सचिव बनाया गया है। सीबीएसई की चेयपर्सन अनीता कारवाल को स्कूल एजुकेशन एवं लिटरेसी विभाग का सचिव बनाया गया है।

*पीएमओ में अतिरिक्त सचिव अरविंद कुमार शर्मा को लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम एंटरप्राइजेज मंत्रालय का सचिव बनाया गया है।

suman

suman

Next Story