×

केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी: सरकार करेगी ये बड़ा ऐलान, बंपर बढ़ेगी सैलरी

केंद्र सरकार इसी महीने महंगाई भत्‍ते में 4 प्रतिशित बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। सरकार के इस ऐलान के बाद केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन बढ़ जाएगा। दरअसल, श्रम विभाग ने ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) की घोषणा कर दी है।

Dharmendra kumar
Published on: 9 Feb 2021 3:20 AM GMT
केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी: सरकार करेगी ये बड़ा ऐलान, बंपर बढ़ेगी सैलरी
X
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार 50 लाख कर्मचारियों और 61 लाख पेंशनर्स के लिए जल्द बड़ा ऐलान कर सकती है।

नई दिल्‍ली: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार 50 लाख कर्मचारियों और 61 लाख पेंशनर्स के लिए जल्द बड़ा ऐलान कर सकती है। केंद्रीय कर्मचारी लंबे समय से महंगाई भत्ते का इंतजार कर रहे हैं। कर्मचारियों का यह फरवरी 2021 में ही खत्म होने की संभावना है।

केंद्र सरकार इसी महीने महंगाई भत्‍ते में 4 प्रतिशित बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। सरकार के इस ऐलान के बाद केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन बढ़ जाएगा। दरअसल, श्रम विभाग ने ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) की घोषणा कर दी है। उम्मीद है कि केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए मिल सकता है। गौरतलब है कि एआईसीपीआई से ही महंगाई भत्ते की दर तय की जाती है।

ट्रेवल अलाउंस बढ़ेगी

एआईसीपीआई के आधार पर माना जा रहा है कि सरकार महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है। इस ऐलान से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा लाभ पहुंचेगा। सातवें वेतन आयोग के मुताबिक, अगर केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाती है, तो उनके यात्रा भत्‍ते में भी 4 प्रतिशत का इजाफा होगा।

Employee

ये भी पढ़ें...भूकंप से तहस नहस पूरा शहर, मिले तबाही के साक्ष्य, हिमालय खतरे में

हालांकि केंद्रीय कर्मचारियों को 1 जुलाई 2020 से 1 जनवरी 2021 तक का डीए नहीं मिलेगा। गौरतलब है कि कोराना महामारी की वजह से अप्रैल 2020 में महंगाई भत्ते पर रोक लगाई गई थी। केंद्र सरकार की घोषणा के अनुसार, जून 2021 तक केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता नहीं दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें...अभी-अभी ट्रेन हादसा: पटरी से उतरी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, मचा हड़कंप

21 फीसदी होगा डीए

केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल डीए और डियरनेस रिलीफ (DR) नहीं मिल रहा है। वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 17 प्रतिशत है। डीए में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता 21 प्रतिशत हो जायेगा और ट्रेवल अलाउंस भी 4 प्रतिशत बढ़ जाएगा। इससे कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स की पेंशन बढ़ जाएगी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story