×

सुशांत सुसाइड केस: मोदी के मंत्री का जांच पर बड़ा बयान, कही ये बात

सुशांत सिंह सुसाइड केस में नया मोड़ आ चुका है। एक्टर के पिता ने सुशांत की कथित फ्रेंड के खिलाफ  एफआई आर दर्ज करा दिया है। अब सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में केंद्रीय मंत्री आरके सिंह का भी बयान आया है।श्री सिंह ने कहा कि चाहे पटना पुलिस हो या फिर म

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 30 July 2020 3:52 PM GMT
सुशांत सुसाइड केस: मोदी के मंत्री का जांच पर बड़ा बयान, कही ये बात
X
आर के सिंह स्टेटमेंट बीजेपी

मुंबई सुशांत सिंह सुसाइड केस में नया मोड़ आ चुका है। एक्टर के पिता ने सुशांत की कथित फ्रेंड के खिलाफ एफआई आर दर्ज करा दिया है। अब सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में केंद्रीय मंत्री आरके सिंह का भी बयान आया है।श्री सिंह ने कहा कि चाहे पटना पुलिस हो या फिर महाराष्ट्र पुलिस , उनसे उम्मीद की जाती है कि सुशांत सुसाइड मामले की जांच सही तरीके से करें।जिससे सच्चाई सामने आ सके।

यह पढ़ें...UP में लगेगा संपूर्ण लॉकडाउन? इस संगठन ने की प्रदेश सरकार से मांग

सुशांत सुसाइड आर के सिंह

उन्होंने कहा कि ये बात साफ है कि 40-45 दिन से मुंबई पुलिस ने कुछ नहीं किया, तभी उनके पिताजी ने एफआईआर दर्ज कराई है। केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा कि इस सुसाइड मामले में सीबीआई से जांच की मांग को फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है, लेकिन सुशांत सिंह राजपूत की असामयिक मृत्यु की वजह से लोग स्तब्ध रह गए हैं। बिहार के लिए यह बड़ी ट्रेजेडी है।

एफआईआर में गंभीर आरोप

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने ये भी कहा कि सुशांत सिंह के पिताजी ने एफआईआर में बातें लिखी हैं, वह बहुत ही गंभीर है। उनके पिता ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। इन सब मामलों की गहन जांच जरूरी है।

यह पढ़ें...कोरोना: क्या भाभी जी पापड़ खाने से ठीक हो जाएंगे शिवराज सिंह चौहान?

बता दें कि सुशांत सिंह राजपुत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने बंगले में सुसाइड कर लिया और उसके बाद से इस मामले को नेपोटिज्म से जोड़ा गया था। अब एक्टर के परिवार के बयान और एफआईआर के बाद इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

दोस्तों देश-दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story