×

जानिए पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की हवाई अड्डे पर क्यों ली गई तलाशी

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य में विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायडू की शुक्रवार देर रात गन्नवरम हवाई अड्डे पर तलाशी ली गई। नायडू को विमान तक जाने के लिए वीआईपी सुविधा से भी वंचित कर दिया गया और आम यात्रियों के साथ बस में यात्रा करनी पड़ी।

Dharmendra kumar
Published on: 15 Jun 2019 9:40 AM GMT
जानिए पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की हवाई अड्डे पर क्यों ली गई तलाशी
X

विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य में विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायडू की शुक्रवार देर रात गन्नवरम हवाई अड्डे पर तलाशी ली गई। नायडू को विमान तक जाने के लिए वीआईपी सुविधा से भी वंचित कर दिया गया और आम यात्रियों के साथ बस में यात्रा करनी पड़ी।

तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख को विमान तक वीआईपी वाहन से पहुंचने की अनुमति भी नहीं दी गई। इस घटना पर टीडीपी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और आरोप लगाया गया कि बीजेपी और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी बदले की राजनीति कर रही हैं।

यह भी पढ़ें...गजब: ‘गेम ऑफ थ्रोंस’ का किला बनाया रेत से, मिला ये इनाम

टीडीपी नेता और राज्य के पूर्व गृह मंत्री चिन्ना राजप्पा ने कहा कि अधिकारियों का रवैया न केवल अपमानजनक था, बल्कि उन्होंने नायडू की सुरक्षा के साथ भी समझौता किया क्योंकि उन्हें 'जेड प्लस' श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है।

उन्होंने कहा कि नायडू को कभी भी इस स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से नायडू की उचित सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। बता दें कि नायडू माओवादियों के निशाने पर हैं, इसीलिए उन्‍हें जेड प्‍लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

यह भी पढ़ें...‘टिप टिप बरसा पानी’ अक्षय कुमार के साथ रवीना की जगह भीगेगी कटरीना कैफ

टीडीपी ने यह भी आरोप लगाया कि नायडू के काफिले में चलने वाली दो गाड़ियों को भी हाल ही में हटा लिया गया है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story