TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Chandrayaan-3 Landing Update: 23 की जगह 27 को होगी लैंडिंग, अगर हुआ ऐसा, आइये जाने पूरी जानकारी

Chandrayaan-3 Mission Landing Update: चंद्रयान-3 को उतारना उचित होगा या नहीं, इस पर निर्णय लैंडर मॉड्यूल की स्थिति और चंद्रमा पर स्थितियों के आधार पर लिया जाएगा। अगर परिस्थितियां अनुकूल नहीं रहीं तो लैंडिंग को 27 अगस्त तक के लिए पोस्टपोन किया जा सकता है।

Neel Mani Lal
Published on: 22 Aug 2023 9:44 AM GMT
Chandrayaan-3 Landing Update: 23 की जगह 27 को होगी लैंडिंग, अगर हुआ ऐसा, आइये जाने पूरी जानकारी
X
Chandrayaan 3 Landing Update (Photo: Social Media)

Chandrayaan-3 Mission Landing Update: चंद्रयान-3 को उतारना उचित होगा या नहीं, इस पर निर्णय लैंडर मॉड्यूल की स्थिति और चंद्रमा पर स्थितियों के आधार पर लिया जाएगा। अगर परिस्थितियां अनुकूल नहीं रहीं तो लैंडिंग को 27 अगस्त तक के लिए पोस्टपोन किया जा सकता है।
अहमदाबाद स्थित इसरो के स्पेस एप्लिकेशन सेंटर के निदेशक नीलेश एम. देसाई ने ये जानकारी देते हुए कहा है कि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने से दो घंटे पहले, लैंडर मॉड्यूल की स्थिति और चंद्रमा की स्थितियों के आधार पर यह निर्णय लिया जाएगा कि उस समय इसे उतारना उचित होगा या नहीं। उन्होंने कहा, "यदि कोई भी कारक अनुकूल नहीं लगता है, तो हम 27 अगस्त को मॉड्यूल को चंद्रमा पर उतरेंगे। वैसे, हम निश्चिंत हैं कि कोई समस्या नहीं होनी चाहिए और हम 23 अगस्त को मॉड्यूल को चंद्रमा पर उतारने में सक्षम होंगे।"

हालांकि इसरो ने ताजा ट्वीट में कहा है कि चंद्रयान-3 मिशन तय समय पर है, सिस्टम की नियमित जांच हो रही है और सुचारू संचालन जारी है। इसरो ने कहा है कि मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (एमओएक्स) बहुत उत्साहित है और काफी ऊर्जा से गुलजार है। इस अपडेट के साथ इसरो ने लैंडिंग ऑपरेशन के लाइव टेलीकास्ट के लिए लिंक भी साझा किया है।

लाइव स्ट्रीमिंग होगी

ताज़ा स्थिति की बात करें तो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा है कि 23 अगस्त की शाम 6.04 बजे होने वाली ऐतिहासिक लैंडिंग की पूरी तैयारी है। इस ऐतिहासिक क्षण का लाइव कवरेज उसी दिन शाम 5.20 बजे शुरू होगा। लाइव-स्ट्रीमिंग यूआरएल भी प्रदान किया गया है और इसे इसरो की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। फेसबुक पर भी लाइव लैंडिंग देखी जा सकेगी।
- फिलहाल, चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान के साथ चंद्रमा के चारों ओर आवश्यक परिक्रमा और डीबूस्टिंग प्रक्रिया पूरी करने के बाद लैंडिंग के लिए 'आदर्श स्थल' की तलाश कर रहा है।

- 14 जुलाई को लॉन्च किए गए चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल मिशन लॉन्च होने के 35 दिन बाद 17 अगस्त को प्रोपल्शन मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलग हो गया था।

- चंद्रयान-3 के मिशन का उद्देश्य चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और नरम लैंडिंग दिखाना, चंद्रमा पर घूमना और इन-सीटू वैज्ञानिक प्रयोग करना है।

- चंद्रयान-2 का लैंडर चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने में असमर्थ रहा और संपर्क टूट गया। यह सितंबर 2019 में 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंच गया था।

Neel Mani Lal

Neel Mani Lal

Next Story