×

Chandrayaan-3: प्रज्ञान रोवर की चंद्रमा पर चहलकदमी जारी, अब विक्रम लैंडर की भेजी तस्वीर, ISRO ने ये बताया

Chandrayaan-3 Rover Photo: भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त को इतिहास रचते हुए चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी। रोवर प्रज्ञान लगातार नई-नई तस्वीरें भेज रहा है।

Aman Kumar Singh
Published on: 30 Aug 2023 4:25 PM GMT (Updated on: 30 Aug 2023 4:37 PM GMT)
Chandrayaan-3: प्रज्ञान रोवर की चंद्रमा पर चहलकदमी जारी, अब विक्रम लैंडर की भेजी तस्वीर, ISRO ने ये बताया
X
Chandrayaan-3 Rover Photo (Social Media)

Chandrayaan-3 Mission Update: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 मिशन को ताजा जानकारी दी है। मून मिशन चंद्रयान-3 का रोवर प्रज्ञान (Pragyan Rover) चांद की सतह पर घूम रहा रहा है। रोवर लगातार चन्द्रमा से अहम जानकारियां इकठ्ठा कर रहा है।

इस बीच 'प्रज्ञान' ने चांद की नई तस्वीरें भी ली है। रोवर ने अब विक्रम लैंडर (Vikram Lander) की भी फोटो ली है, जिसे बुधवार (30 अगस्त) को ISRO ने शेयर किया है।

ISRO पोस्ट कर ये बताया

इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट कर बताया, कि 'सीमाओं से परे, चंद्रमा के दृश्यों के पार भारत के रोवर के लिए कोई सीमा नहीं है। एक बार फिर, प्रज्ञान ने विक्रम को अपने कैमरे में कैद किया। ये तस्वीर बुधवार सुबह 11 बजे के करीब लगभग 15 मीटर की दूरी से ली गई थी। NavCams का डेटा SAC/ISRO, अहमदाबाद की ओर से संसाधित किया जाता है।'

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story