×

नवरात्रि में अपनी राशि के अनुसार करें मंत्रों का जाप

इस बार नवरात्रि पर मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं। ऐसा कहा जाता है कि माता के वाहन के रूप से भविष्य के कई संकेत मिलते हैं। इस बार मां घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं, जिसे अच्छा संकेत नहीं माना जा रहा है।

Newstrack
Published on: 13 Oct 2020 6:51 AM GMT
नवरात्रि में अपनी राशि के अनुसार करें मंत्रों का जाप
X
नवरात्रि में अपनी राशि के अनुसार करें मंत्रों का जाप (social media)

नीलमणि लाल

लखनऊ: शारदीय नवरात्र 17 अक्टूबर से शुरू होंगे। हर साल जहां पितृपक्ष की अमावस्या के बाद से नवरात्रि शुरू होते हैं, वहीं इस बार अमावस्या और नवरात्रि के बीच एक महीने का समय लग गया। अधिकमास लगने के कारण ऐसा किया गया। इस नवरात्रि पर ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण राजयोग, द्विपुष्कर योग, सिद्धियोग, सर्वार्थसिद्धि योग, सिद्धियोग और अमृत योग जैसे ख़ास संयोगों का निर्माण हो रहा है।

ये भी पढ़ें:Bigg Boss में बायस्ड हुए सीनियर्स: सारा के एविक्शन से भड़के फैंस, कही ये बात

इस बार नवरात्रि पर मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं। ऐसा कहा जाता है कि माता के वाहन के रूप से भविष्य के कई संकेत मिलते हैं। इस बार मां घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं, जिसे अच्छा संकेत नहीं माना जा रहा है।

करें इन मंत्रों का जाप

नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करने का विधान बताया गया है। साल में दो बार नवरात्रि का उत्सव मनाया जाता है। मां दुर्गा को प्रसन्न् करके घर में खुशहाली का आशीष पाने के लिए राशि अनुसार मंत्रों का जाप करना चाहिए।

ये भी पढ़ें:हाथरस केस: पीड़िता के पिता पर बड़ी खबर, गांव के लिए रवाना हुए CMO

मेष राशि - ॐ ह्रीं उमा देव्यै नम:। अथवा ॐ ऐं सरस्वत्यै नम:।

वृषभ राशि - ॐ क्रां क्रीं क्रूं कालिका देव्यै नम:।

मिथुन राशि - ॐ दुं दुर्गायै नम:।

कर्क राशि - ॐ ललिता देव्यै नम:।

सिंह राशि - ॐ ऐं महासरस्वती देव्यै नम:।

कन्या राशि - ॐ शूल धारिणी देव्यै नम:।

तुला राशि - ॐ ह्रीं महालक्ष्म्यै नम:।

वृश्चिक राशि - ॐ शक्तिरूपायै नम: या ॐ क्लीं कामाख्यै नम:।

धनु राशि - ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे।

मकर राशि - ॐ पां पार्वती देव्यै नम:।

कुंभ राशि - ॐ पां पार्वती देव्यै नम:।

मीन राशि - ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं दुर्गा देव्यै नम:।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story