×

पूर्व मुख्यमंत्री की आई बड़ी खबर, अस्पताल में डॉक्टरों ने दी ये जानकारी

डॉ ने जानकारी दी कि सोमवार से जोगी को ऑडियो थेरेपी भी दी जा रही है, जिसके तहत उनके पसंदीदा गानों को उन्हें ईयरफोन लगा कर सुनवाया जा रहा है।

Aradhya Tripathi
Published on: 12 May 2020 11:11 AM GMT
पूर्व मुख्यमंत्री की आई बड़ी खबर, अस्पताल में डॉक्टरों ने दी ये जानकारी
X

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी गंभीर रूप से बीमार चल रहे हैं। डॉक्टर्स के तजा बुलेटिन के अनुसार उनकी सेहत में अभी कोई सुधार नहीं हुआ है। लेकिन उनका इलाज जिस तरीके से किया जा रहा है वो तरीका अनोखा है। और हो सकता आपको सुनने में थोड़ा अटपटा लगे। लेकिन डॉक्टर्स पूर्व मुख्यमंत्री के मस्तिष्क को क्रियाशील करने के लिए उनके पसंदीदा गाने उन्हें सुनवा रहे हैं।

मस्तिष्क की गतिविधियाँ नहीं कर रहीं काम

रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉक्टर सुनील खेमका ने मंगलवार को बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री जोगी की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। उनका हृदय, ब्लड प्रेशर और यूरिन आउटपुट नियंत्रित है। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी अभी 74 साल के हैं। डॉ खेमका ने बताया कि जोगी की न्यूरोलॉजिकल (मस्तिष्क) गतिविधियां लगभग नहीं के बराबर हैं। चिकित्सा नियमों के तहत उपचार जारी है और चिकित्सक उनके मस्तिष्क को क्रियाशील करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- एयर इण्डिया की ईमारत को किया गया सील

डॉ ने जानकारी दी कि सोमवार से जोगी को ऑडियो थेरेपी भी दी जा रही है, जिसके तहत उनके पसंदीदा गानों को उन्हें ईयरफोन लगा कर सुनवाया जा रहा है। इससे यह कोशिश की जा रही है कि सामान्य प्रक्रिया से उनके मस्तिष्क को जागृत किया जाए लेकिन अभी तक इसमें सफलता नहीं मिली है। डॉ खेमका ने बताया कि आज अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर श्री नारायणा अस्पताल के समस्त नर्सिंग स्टाफ ने परमपिता परमेश्वर से अजीत जोगी के शीघ्र स्वास्थ होने की कामना की। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री जोगी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री हैं जोगी

पूर्व मुख्यमंत्री की तबियतअचानक ही बिगड़ गई। वो पहले से कोई बीमार नहीं चल रहे थे। एक्स सीएम के घर वालों ने बताया कि जोगी शनिवार सुबह व्हीलचेयर पर गार्डन में घूम रहे थे। इस दौरान उन्होंने इमली खाई और बाद में वह अचानक बेहोश हो गए। अजित जोगी का राजनीतिक काफी पुराना है। जोगी राजनीति में आईएस की सेवा करने करने के बाद आए। वो अभी भी मारवाही क्षेत्र से विधायक हैं। उनकी पत्नी रेनु जोगी कोटा क्षेत्र से विधायक हैं।

ये भी पढ़ें- आया नया वायरस: कांप उठे डॉक्टरों की हालत खराब, आप भी रहें सावधान

अजित जोगी के राजनीतिक कैरियर की सबसे ख़ास बात ये है कि वो साल 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के दौरान यहां के पहले मुख्यमंत्री बने। यानि की छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री ही अजित जोगी हैं। इसके बाद जोगी 2003 में फिर एक बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे। राज्य में वर्ष 2003 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी से पराजित हो गई थी। राज्य में कांग्रेस नेताओं से मतभेद के चलते जोगी ने वर्ष 2016 में नई पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का गठन कर लिया था और वह उसके प्रमुख हैं।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story