×

मुख्यमंत्री ने किए ये कई बड़े एलान, जानकर झूम उठेंगे आप

देश में लगातार कोरोज वायरस के मरीज तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। राजस्थान में भी कोरोना के मरीजों में इजाफा हुआ है। इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे पुलिसकर्मियों के साथ बातचीत की है।

Dharmendra kumar
Published on: 6 Jun 2020 6:50 AM GMT
मुख्यमंत्री ने किए ये कई बड़े एलान, जानकर झूम उठेंगे आप
X

जयपुर: देश में लगातार कोरोज वायरस के मरीज तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। राजस्थान में भी कोरोना के मरीजों में इजाफा हुआ है। इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे पुलिसकर्मियों के साथ बातचीत की है। मुख्यमंत्री ने पहली बार पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के अधिकारियों के साथ थाना स्तर तक वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए संवाद किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने पुलिसकर्मियों के लिए चार बड़ी सौगातों का एलान कर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कोरोना के जंग में योद्धा की भूमिका निभा रहे पुलिसकर्मियों की हौंसला बढ़ाया। गहलोत ने उनके कार्यों की सराहना की भी।

यह भी पढ़ें...डोनाल्ड ट्रंप ने किया दावा: तैयार हो गई कोरोना की वैक्सीन, 2 मिलियन डोज तैयार

मुख्यमंत्री गहलोत ने कई घोषणाएं की है। उन्होंने कहा कि अब पुलिसकर्मी स्थाई रूप से रोडवेज बसों में पासेज के जरिए यात्रा कर पाएंगे। साथ ही उन्होंने हाउसिंग बोर्ड, यूआईटी, जेडीए सहित कई अन्य संस्थाओं के जरिए उन्हें आवासीय सुविधा देने का एलान किया।

यह भी पढ़ें...अमरनाथ यात्राः बालटाल से बर्फ हटाने का काम शुरू, इस माह होगी शुरुआत.

सीएम ने पुलिस लाइ आर्म्ड बटालियन और पुलिस ट्रेनिंग सेंटरों में चिकित्सा सुविधा को मजबूत बनाने पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन सभी जगह अब पुलिसकर्मियों की सालाना निःशुल्क जांच करवाने की व्यवस्था की भी की जाएगी। साथ ही प्रदेश में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक भी दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें...इस दिग्गज बल्लेबाज ने धवन का खोला बड़ा राज, BCCI ने दिया ऐसा रिएक्शन

पुलिस की तारीफ की

गहलोत ने पुलिसकर्मियों के लिए चार बड़ी योजनाओं का एलान किया। उन्होंने इसके साथ ही इस दौरान गहलोत प्रदेश के पुलिसकर्मियों की सराहना भी खूब की। गहलोत ने कहा कि प्रदेश के पुलिसकर्मियों ने कोरोना महामारी के काल में अपना कर्तव्य निभाया है और मानवीय छवि को भी पेश किया है, जो बहुत सराहनीय है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story