×

ममता ने विद्यासागर की नयी आवक्ष प्रतिमा का किया अनावरण

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 19वीं सदी के समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर की नयी आवक्ष प्रतिमा की मंगलवार को उस कॉलेज में स्थापना की जिसमें पिछले महीने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोडशो के दौरान पुरानी प्रतिमा को नष्ट कर दिया गया था।

Anoop Ojha
Published on: 11 Jun 2019 12:40 PM GMT
ममता ने विद्यासागर की नयी आवक्ष प्रतिमा का किया अनावरण
X

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 19वीं सदी के समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर की नयी आवक्ष प्रतिमा की मंगलवार को उस कॉलेज में स्थापना की जिसमें पिछले महीने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोडशो के दौरान पुरानी प्रतिमा को नष्ट कर दिया गया था।

उन्होंने कॉलेज के प्रांगण में विद्यासागर की 8.5 फुट लंबी सफेद फाइबर ग्लास की प्रतिमा का भी अनावरण किया।

यह भी पढ़ें......डुप्लेसिस ने डिविलियर्स ने क्यों कहा था अब बहुत देर हो चुकी, जानें पूरी कहानी

हारे स्कूल के समीप प्रतिमा का अनावरण करने के बाद बनर्जी ने कहा कि राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा में दस लोगों की मौत हो गई और उनमें से आठ उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के थे। उन्होंने बताया कि अन्य दो भाजपा समर्थक थे।

बनर्जी ने कहा, ‘‘हर मौत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं मुख्य सचिव से सभी 10 मृतकों के परिवारों को आपदा प्रबंधन निधि से सहायता मुहैया कराने के लिए कहूंगी।’’

यह भी पढ़ें......ब घर बैठे देख सकेंगे श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव, होगा ये बदलाव2019/06/11 सरकार की पाक-दुविधा

राज्य में 42 लोकसभा सीटों में से 18 पर भाजपा की जीत के बाद पश्चिम बंगाल के विभिन्न स्थानों पर हिंसा हुई। टीएमसी को भाजपा से महज चार सीटें ज्यादा मिली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मामलों की जांच की जाएगी।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा ‘‘बंगाल को गुजरात बनाने की योजना बना रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं जेल जाने के लिए तैयार हूं लेकिन ऐसा नहीं होने दूंगी।’’

बनर्जी ने यहां हारे स्कूल में हुए कार्यक्रम में नयी आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया और फिर खुली जीप में विद्यासागर कॉलेज गई जहां इसे उसी स्थान पर स्थापित किया गया जहां पुरानी प्रतिमा लगी हुई थी।

कार्यक्रम में प्रख्यात कवि, लेखक और वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद रहे।

प्रतिमा को तोड़े जाने के बाद आरोप-प्रत्यारोप का कटु दौर चला। बनर्जी और शाह ने एक-दूसरे की पार्टी के कार्यकर्ताओं पर प्रतिमा तोड़ने का आरोप लगाया था।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story