×

कोरोना वायरस: 6 भारतीय अब भी वुहान में,आने की नहीं मिली इजाजत, जानिए वजह?

चीन में रह रहे भारतीय छात्र और कुछ अन्य नागरिक शनिवार सुबह भारत वापस आ गए। एयर इंडिया के विशेष विमान से 324 भारतीय चीन से वापस लौटे हैं।  लेकिन एक खबर यह है कि 6 भारतीयों को तेज बुखार होने के चलते वापस लौटने की इजाजत नहीं मिली है।  

suman
Published on: 2 Feb 2020 5:10 AM GMT
कोरोना वायरस: 6 भारतीय अब भी वुहान में,आने की नहीं मिली इजाजत, जानिए वजह?
X

नई दिल्ली : चीन में रह रहे भारतीय छात्र और कुछ अन्य नागरिक शनिवार सुबह भारत वापस आ गए। एयर इंडिया के विशेष विमान से 324 भारतीय चीन से वापस लौटे हैं। लेकिन एक खबर यह है कि 6 भारतीयों को तेज बुखार होने के चलते वापस लौटने की इजाजत नहीं मिली है। ये लोग अभी भी वुहान में ही फंसे हुए हैं। वुहान कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है।

बीजिंग के अक न्यूज एजेंसी के माध्यम से बताया गया कि 6 भारतीय एयर इंडिया की विशेष उड़ान में नहीं जा सके, क्योंकि उन्हें तेज बुखार है और इसका टेस्ट करने के बाद चीनी आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें भारत आने से रोक दिया। ये सभी चीन में पढ़ाई करने वाले छात्र हैं। इन सभी छह छात्रों को अब कई टेस्ट से गुजरना पड़ सकता है कि क्या उन्हें कोरोना वायरस का इनफेक्शन है या नहीं।

यह पढ़ें...अभी-अभी हिंदू महासभा के इस बड़े नेता की गोली मारकर हत्या

भारतीय दूतावास से बताया गया था कि उड़ान से पहले उनका टेस्ट किया जाएगा और भारत पहुंचने के बाद 14 दिन उचित उपचार से गुजरना होगा। 211 छात्रों, 110 कामकाजी लोगों और वुहान से तीन नाबालिगों को लेकर एयर इंडिया का विशेष विमान शनिवार सुबह लगभग 7.30 बजे दिल्ली पहुंचा। इस बीच वुहान प्रांत के हुबेई में फंसे बाकी भारतीयों को निकालने के लिए एयर इंडिया का दूसरा विमान बीजिंग पहुंचा है।

चीनी अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस से अब तक 259 लोगों की मौत हो गई है और कुल 11,791 मरीजों का पता चला है। 21 जनवरी को इस वायरस की खबर मिली थी, जिसके बाद मरीजों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि शनिवार को 1795 मरीज गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। जबकि शुक्रवार तक 17988 संदिग्ध लोग कोरोना वायरस के शिकार बताए गए। अब तक कुल 243 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है शुक्रवार को 2102 नए मामले सामने आए। इसके अलावा 5,019 लोग संदिग्ध बताए जा रहे हैं और 46 लोगों की मौत हुई है।

यह पढ़ें...अब नहीं जा सकेंगे आप अमेरिका! ट्रंप ने लगाई रोक, ये है वजह…

इधर भारत सरकार ने चीन से आने वाले सभी भारतीयों को दिल्ली के मानेसर कैंप में ठहराने का इंतजाम किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, "चीन से लौटे इन सभी लोगों को कम से कम दो सप्ताह तक बाकी भारतीय नागरिकों से अलग रखने का फैसला किया गया है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "चीन के वुहान प्रांत से लौटे 220 भारतीयों को मानेसर स्थित आर्म्ड फोर्स सर्विसेज सेंटर में रखा गया है। बाकी 104 अन्य व्यक्तियों को दिल्ली स्थित कैंप में रखा गया है।

suman

suman

Next Story