×

चीनी सैनिकों की कब्र: मिला सबूत, भारतीय सैनिकों से गलवान झड़प में हुई थी मौत

लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच 15 जून को हिंसक झड़प हो गयी थी। इस दौरान भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए थे वहीं चीन अपने सैनिकों की शहादत को छुपा रहा था।

Shivani
Published on: 31 Aug 2020 4:07 AM GMT
चीनी सैनिकों की कब्र: मिला सबूत, भारतीय सैनिकों से गलवान झड़प में हुई थी मौत
X
पंद्रह जून 2020 की रात को गलवान घाटी में चीनी सैनिकों ने भारतीय जवानों पर हमला कर दिया था। हालंकि उनका ये हमला चीन को ही भारी पड़ गया। भारतीय सैनिकों ने मुँह तोड़ जवाब देते हुए चीनी सैनिकों को सबक सिखाया।

नई दिल्ली: लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच 15 जून को हिंसक झड़प हो गयी थी। इस दौरान भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए थे वहीं चीन अपने सैनिकों की शहादत को छुपा रहा था। हालंकि अब लद्दाख से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिससे स्पष्ट हो गया है कि भारत की तरह चीन को भी उस झड़प में तगड़ा झटका लगा था और उनके सैनिक भी शहीद हुए थे।

गलवान झड़प में मारे गए चीनी सैनिकों के मिले सबूत

दरअसल, चीन शुरू से एलएसी विवाद के दौरान मारे गए अपने सैनिकों की संख्या छिपा रहा था। उसने इस बारे में एक बार भी बयान जारी नहीं किया भारत ने दावा किया कि दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई झड़प में चीन के 40 सैनिक मारे गए थे लेकिन चीन ने इसकी सही संख्या कभी नहीं बताई। लेकिन गलवान से अब एक ऐसी तस्वीर सामने आ रही हैं जिसमें चीनी सैनिकों की कब्र वहां नजर आ रही है। चीन ने अपने शहीद सैनिकों के लिए गलवान में मेमोरियल तैयार करवाया है। बताया जा रहा है कि चीन में 30 सैनिकों की भारतीय जवानों से झड़प में मौत हो गई थी।

China galwan loss proof PLA Soldiers grave found dead clash with Indian ARMY (2)

ये भी पढ़ेंः घर की छत पर पाकिस्तानी झंडा: प्रशासन में मचा हड़कंप, जांच कर रही पुलिस

कब्र पर लिखा, भारत से संघर्ष में हुई मौत

जो तस्वीर सामने आई है, वह गलवान की बताई जा रही है। यहां चीनी सैनिकों की कब्र बनी हुई है। चीनी सैनिकों की मेमोरियल पर मंदारिन भाषा में लिखा हुआ है कि 'जून 2020 में सीमा पर भारत से संघर्ष में शहीद'। स्पष्ट है कि ये कब्र जून में मरे गए चीनी सैनिकों की हैं। इन कब्रों पर सैनिकों और अधिकारीयों के नाम भी है। लिखा गया है, 'शहीद चेन शियानग्रोंग की कब्र, चाइनीज पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की 13वीं रेजिमेंट के दक्षिणी शिनजियांग सैन्य जिले की यूनिट 69316 इकाई के सैनिक।' सैनिक का जन्म दिसंबर 2001 में फुजियान प्रांत के पिंगनान काउंटी में हुआ था।

China galwan loss proof PLA Soldiers grave found dead clash with Indian ARMY (2)

ये भी पढ़ेंः प्रशांत महासागर में भारत के इस कदम से बौखला उठा चीन, कही ऐसी बात

पंद्रह जून को हुईं थी हिंसक झड़प:

बता दें कि पंद्रह जून 2020 की रात को गलवान घाटी में चीनी सैनिकों ने भारतीय जवानों पर हमला कर दिया था। हालंकि उनका ये हमला चीन को ही भारी पड़ गया। भारतीय सैनिकों ने मुँह तोड़ जवाब देते हुए चीनी सैनिकों को सबक सिखाया। इस खूनी संघर्ष में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे तो वहीं दावा किया गया कि 35 से ज्यादा चीनी सैनिकों की मौत हो गयी थी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story