×

घर की छत पर पाकिस्तानी झंडा: प्रशासन में मचा हड़कंप, जांच कर रही पुलिस

मध्य प्रदेश में एक घर पर पाकिस्तान का झंडा लगाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मकान मालिक को गिरफ्तार किया है।

Newstrack
Published on: 31 Aug 2020 3:35 AM GMT
घर की छत पर पाकिस्तानी झंडा: प्रशासन में मचा हड़कंप, जांच कर रही पुलिस
X
प्रशासन को जब शिप्रा में मकान की छत पर पाकिस्तानी झंडा लहराने की घटमा की जानकारी हुई तो प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

भोपाल: मध्य प्रदेश में एक घर पर पाकिस्तान का झंडा लगाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मकान मालिक को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही उसके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है।

खबरों के मुताबिक, यह मामला मध्य प्रदेश के देवास के पास स्थित शिप्रा का है, जहां पर एक मकान की छत पर पाकिस्तान का झंडा लगाया था। इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला सामने आने प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

प्रशासन को जब शिप्रा में मकान की छत पर पाकिस्तानी झंडा लहराने की घटमा की जानकारी हुई तो प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

Pakistani Flag at house in Dewas मध्य प्रदेश के देवास में घर पर लहराता पाकिस्तानी झंडा(फोटो: सोशल मीडिया)

यह भी पढ़ें...भारत ने रचा इतिहास: पहली बार बना शतरंज ओलंपियाड का विजेता, PM ने दी बधाई

इसके तुरंत बाद राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौके का पंचनामा किया। तो वहीं औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें...भाजपा की रामलीला: मनोज तिवारी बनेंगे अंगद, भरत होंगे रवि किशन

पुलिस ने झंडा किया जब्त

इस मकान पर पाकिस्तानी झंडा लगा था वह फारुख खां नाम के शख्स का है। पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ धारा 153A के तहत मामला दर्ज कर लिया है। लोक शांति में विघ्न डालने या ऐसी संभावना होने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। इसके साथ ही झंडा जब्त कर लिया है। कहा जा रहा है कि मकान मालिक फारुख खां के बेटे ने झंडा पाकिस्तानी झंडा लगाया था।

यह भी पढ़ें...UP में कोरोना का आतंक: लखनऊ की हालत बिगड़ी, 24 घंटे ने आये इतने मामले…

पुलिस ने आरोपी को हिरसात में लेकर पूछताछ कर रही है। झंडा कैसे और कहां से आया और इसके कौन लेकर आया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story