×

लद्दाख पर कब्जा: भारतीय सैनिकों का वीडियो जारी, चीनी क्षेत्र पर अतिक्रमण का आरोप

चीन की सरकारी मीडिया की ओर से एक वीडियो जारी किया गया। इस वीडियो को गलवान घाटी में हुई झड़प का ऑन-साइट वीडियो बताया जा रहा है।

Shivani Awasthi
Published on: 19 Feb 2021 4:22 PM GMT
लद्दाख पर कब्जा: भारतीय सैनिकों का वीडियो जारी, चीनी क्षेत्र पर अतिक्रमण का आरोप
X

लखनऊ: भारत और चीन के बीच लद्दाख में जारी तनाव के बीच हाल ही दोनों देशों की सेनाएं एलएसी से पीछे हटी। जिसके बाद चीन में पहले माना कि मई साल दोनों देशों के बीच हुई खूनी झड़प में पीएलए के जवान मारे गए थे। वहीं अब चीनी सरकारी मीडिया ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया है क़ी भारतीय सेना ने लद्दाख में चीनी क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की।

चीन की सरकारी मीडिया का वीडियो

दरअसल, चीन की सरकारी मीडिया की ओर से एक वीडियो जारी किया गया। इस वीडियो को गलवान घाटी में हुई झड़प का ऑन-साइट वीडियो बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाया जा रहा है कि भारतीय सैनिक धीरे-धीरे चीन के क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। चीन ने भारतीय जवानों पर उनके क्षेत्र में अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है।



चीन को गलवान झड़प में शहीद अपने 5 जवानों की आई याद

वहीं हाल ही में चीन ने पहली बार माना है कि गलवां घाटी में हुए खूनी झड़प में उसके सैनिक भी मारे गए थे। चीन ने अब मई में हुई खूनी झड़प के दौरान मारे गए अपने पांच सैनिकों की जानकारी साझा की है। बता दें कि इस झड़प में पीएलए के 50 जवानों के शहीद होने की जानकारी है। हालांकि चीन गलवां घाटी में मारे गए अपने सैनिकों का आंकड़ा बहुत कम बता रहा है।

ये भी पढ़ेंःधमाके से उड़ेगी चीनी सेना: सीमा पर अब भारत का K9-Vajra Tank, कांपेगें दुश्मन देश

चीन ने पहली बार कबूली अपने सैनिकों की मौत

हाल ही में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स के जरीए देश की केंद्रीय सैन्य आयोग ने काराकोरम पर्वत पर तैनात रहे पांच चीनी सैनिकों के बलिदान को याद किया। ग्लोबल टाइम्स में उनके नामो को भा सांझा किया गया। इसमें पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के शिनजियांग मिलिट्री कमांड के रेजीमेंटल कमांडर क्यूई फबाओ, चेन होंगुन, जियानगॉन्ग, जिओ सियुआन और वांग जुओरन का नाम शामिल है।

India china clash army occupy strategic heights in ladakh before pla

चीन ने अब तक अपने शहीद जवानों का सही आकंड़ा जारी नहीं किया है, लेकिन पिछने दिनो गलवान से ऐसी तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें चीनी सैनिकों की कब्र वहां नजर आ रही थीं। चीन ने अपने शहीद सैनिकों के लिए गलवान में मेमोरियल तैयार करवाया है।

कब्र पर लिखा, भारत से संघर्ष में हुई मौत

जो तस्वीर सामने आई है, वह गलवान की बताई जा रही है। यहां चीनी सैनिकों की कब्र बनी हुई है। चीनी सैनिकों की मेमोरियल पर मंदारिन भाषा में लिखा हुआ है कि ‘जून 2020 में सीमा पर भारत से संघर्ष में शहीद’। स्पष्ट है कि ये कब्र जून में मरे गए चीनी सैनिकों की हैं। इन कब्रों पर सैनिकों और अधिकारीयों के नाम भी है। लिखा गया है, ‘शहीद चेन शियानग्रोंग की कब्र, चाइनीज पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की 13वीं रेजिमेंट के दक्षिणी शिनजियांग सैन्य जिले की यूनिट 69316 इकाई के सैनिक।’ सैनिक का जन्म दिसंबर 2001 में फुजियान प्रांत के पिंगनान काउंटी में हुआ था।

China galwan loss proof PLA Soldiers grave found dead clash with Indian ARMY (2)

ये भी पढ़ेंःसेना का जुगाड़ः चीन को LAC से भगाने में आया काम, ऐसे पाई लद्दाख पर फतह

पंद्रह जून को हुईं थी हिंसक झड़प:

बता दें कि पंद्रह जून 2020 की रात को गलवान घाटी में चीनी सैनिकों ने भारतीय जवानों पर हमला कर दिया था। हालंकि उनका ये हमला चीन को ही भारी पड़ गया। भारतीय सैनिकों ने मुँह तोड़ जवाब देते हुए चीनी सैनिकों को सबक सिखाया। इस खूनी संघर्ष में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे तो वहीं दावा किया गया कि 35 से ज्यादा चीनी सैनिकों की मौत हो गयी थी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story