×

भारत में खुद के खिलाफ विरोध फैलाने की तैयारी में चीन, ये है बड़ी वजह

चीन भारतीय बाजारों में रामायण के अंगद की तरह पैर जमा चुका है। यहां की बाजारों में उसका इतना दबदबा है कि अब चीनी सामानों को भारतीय बहिष्कार की बात करते हुए भी इस्तेमाल करने को मजबूर हैं।

Shivani Awasthi
Published on: 16 Jun 2020 3:57 PM GMT
भारत में खुद के खिलाफ विरोध फैलाने की तैयारी में चीन, ये है बड़ी वजह
X

लखनऊ:भारत-चीन के बीच विवाद के साथ चीनी सामान के बहिष्कार की आवाजें फिर बुलंद हुई हैं। अब हमेशा की तरह चीनी सामान के इस्तेमाल के विरोध की रस्मअदायगी भी शुरू हो जायेगी। पिछले कई सालों से होली दिवाली में यहीं होता आ रहा है। हर साल भारतीय चीनी पिचकारियों, झालरों, पटाखों आदि के विरोध की बात करते हैं लेकिन भारतीय बाजारों से चीन का दबदबा हटाना बहुत मुश्किल है। वजह भारतीयों का कमजोर विरोध, चीनी सामान की लोकप्रियता नहीं बल्कि चीन का मजबूत प्लान हैं।

भारतीय बाजार पर चीन का कब्जा

चीन भारतीय बाजारों में रामायण के अंगद की तरह पैर जमा चुका है। यहां की बाजारों में उसका इतना दबदबा है कि अब चीनी सामानों को भारतीय बहिष्कार की बात करते हुए भी इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। चीन ने भारत के लोगों की नब्ज टटोल ली और उसे अच्छे से मालूम हैं कि इसे व्यापार में अपने हित के लिए कैसे इस्तेमाल करना है। भारत चाह कर भी चीन को भारत से इतनी आसानी से नहीं निकाल सकता।

भारतीय त्योहारों पर चीन का रौब है। होली में चीन की पिचकारी और अबीर गुलाल, वहीं दिवाली में चीनी झालरों और पटाखों-फुलझड़ियों का इस्तेमाल होता है। हालाँकि भारतीयों में चीन के प्रति गुस्से के कारण सामान के बहिष्कार की आवाज बुलंद हुई तो चीनी झालरों के जगह दीयों की मांग बढ़ गयी। ऐसे ही आय चीनी सामानों के इस्तेमाल से भारतीयों ने इनकार कर दिया।

ये भी पढ़ेँः भारत-चीन तनाव: सामने आई ये बड़ी वजह, जानें अब तक पूरा मामला

चीन का ऐसा प्लान, बाजारों से नहीं कम होगा चीनी सामानों का दबदबा

लेकिन अब तक चीन भारतीयों की मनोदशा अच्छे से समझ चुका है। ऐसे में चीन ने भारतीय बाजारों पर कब्जा बनाये रखने के लिए मजबूत प्लान बनाया और भारत के लोग अनजाने में ही चीन के जाल में फंसते चले गए। दरअसल, चीन ने भारत के बाजारों में ऐसी चीजे उतारी जिनका भारतीय चाह कर भी बहिष्कार नहीं कर सकते।

दुकानों पर आई लव माई इंडिया के स्टीकर लगे चीनी खिलौने बिकना शुरू हुए तो चीन के खिलाफ रोष होने के बाद भी भारत में इनकी बिक्री बढ़ी। ऐसे में कई और सामानों की बिक्री बढ़ी तो चीन के उत्पाद थे लेकिन भारतीय इनका बहिष्कार नहीं कर पाए।

ये भी पढ़ेंः ताइवान ने चीन को दिया करारा जवाब, सीमा में घुसे विमानों को खदेड़ा

भारतीय बाजारों में चीन ही सजा रहा खुद के लिए विरोध

अब चीन में भारत के खुद के लिए गुस्से को व्यापार में भुनाने का प्रयास शुरू कर दिया है। इसके लिए चीन बड़े पैमाने पर ऐसी टीशर्ट तैयार कर रहा है, जिन पर 'बॉयकाट चाइना' लिखा हुआ है। इन टीशर्ट को भारतीय बाजारों में उतारा जाएगा।

चीनी टीशर्ट्स पर बॉयकाट चाइना, बॉयकाट मेड इन चाइना और आई हेट चाइना जैसे कोट या चीन का नक्शा बना होगा। वहीं भारत चीन के खिलाफ रोष व्यक्त करने के लिए चीन के ही उत्पाद का इस्तेमाल करेगा। ये चीन विरोधी टीशर्ट अलीबाबा डॉट कॉम और अमेज़न के ज़रिये बेचीं जाएंगी।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story