×

झारखंड के विकास में सहयोग और साझेदारी करना चाहता है चीन

चीन ने झारखंड के विकास में सहयोग और साझेदारी की इच्छा प्रकट की है। झारखंड के मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी से उनके कार्यालय में आज भेंट कर चीनी प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के विकास में सहयोग और साझेदारी की इच्छा प्रकट की।

Roshni Khan
Published on: 28 Jun 2019 4:45 AM GMT
झारखंड के विकास में सहयोग और साझेदारी करना चाहता है चीन
X

रांची: चीन ने झारखंड के विकास में सहयोग और साझेदारी की इच्छा प्रकट की है। झारखंड के मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी से उनके कार्यालय में आज भेंट कर चीनी प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के विकास में सहयोग और साझेदारी की इच्छा प्रकट की।

ये भी देंखे:शिवराज ने राहुल को बताया कप्तान, बोले डूबते जहाज को छोड़कर जाने वाले पहले शख्स

कोलकाता में चीन के महावाणिज्य दूत जहा लीऊ के नेतृत्व में आए चीनी प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि झारखंड में शहरी विकास, खाद्य प्रससंस्करण, कौशल विकास, जैविक खेती तथा सौर ऊर्जा आदि क्षेत्रों में आपसी सहयोग कर आगे बढ़ा जा सकता है।

ये भी देंखे:उपराष्ट्रपति बोले-भारतीय दर्शन का मूल सिद्धांत है मानव समानता

मुख्य सचिव ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में हम जैविक खेती में आपसी सहयोग के लिए साझा क्षेत्र चिह्नित कर सकते हैं। चीनी प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ वर्तमान मुख्य सचिव ने अपने चीन दौरे में वहां के शहरी विकास को नजदीक से देखा है, अतः अपेक्षा है कि झारखंड में इस क्षेत्र में सहयोग का दायरा बढ़ाएं।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story