×

शिवराज ने राहुल को बताया कप्तान, बोले डूबते जहाज को छोड़कर जाने वाले पहले शख्स

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर फिर से तंज कसा। चौहान ने कहा कि कोई नहीं जानता है कि कांग्रेस का मौजूदा अध्यक्ष कौन है।

Vidushi Mishra
Published on: 28 Jun 2019 4:30 AM GMT
शिवराज ने राहुल को बताया कप्तान, बोले डूबते जहाज को छोड़कर जाने वाले पहले शख्स
X

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर फिर से तंज कसा। उन्होंने कहा कि वह (राहुल गांधी) कांग्रेस को बचाने की अंत तक कोशिश करने के बजाय पार्टी के डूबते जहाज को छोड़कर जाने वाले पहले शख्स हैं। चौहान ने कहा कि कोई नहीं जानता है कि कांग्रेस का मौजूदा अध्यक्ष कौन है।

यह भी देखें... राहुल गांधी ने इस्तीफा को लेकर कही ये बात, रणनीति के सवाल पर दिया करारा जवाब

बीजेपी के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के प्रमुख चौहान ने बुधवार को हैदराबाद में भी राहुल गांधी पर यही तंज कसा था। उन्होंने कहा, ‘‘ क्या आप जानते हैं कि कांग्रेस का अभी अध्यक्ष कौन है? हमने सुना था कि जब जहाज डूबता है तो कप्तान इसे बचाने के लिए सबसे अंत तक रहता है।’’ उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘लेकिन कप्तान (राहुल गांधी) कांग्रेस के जहाज से कूदने वाले पहले व्यक्ति हैं।’

पत्रकारों से चौहान ने कहा कि बीजेपी देश में अपना आधार बढ़ाने के लिए अगले महीने से 35 दिन लंबा विशेष सदस्यता अभियान चलाएगी। यह अभियान खासकर उन राज्यों में चलाया जाएगा जहां पार्टी सत्ता में नहीं है। उन्होंने बताया कि यह अभियान छह जुलाई को शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा।

यह भी देखें... बिहार में मौतों का कहर अब ले रहा गोरखपुर के बच्चों की जान

चौहान ने बताया कि अभियान का नाम संगठन पर्व है। इस अभियान की अहमियत ऐसे क्षेत्रों और राज्यों में होगी जहां बीजेपी मजबूत नहीं है जैसे केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पुडुचेरी, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, कश्मीर घाटी और सिक्किम समेत कई अन्य राज्य हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story