×

चीन का घाटा, दूसरों को फायदा

चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगने से प्रतिस्पर्धी ऐप्स को बड़ा फायदा निश्चित तौर पर होगा। उम्मीद और दावे किए जा रहे हैं कि भारत में बने और अन्य ऐप्स को डाउनलोड करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ेगी।

Roshni Khan
Published on: 30 Jun 2020 12:42 PM GMT
चीन का घाटा, दूसरों को फायदा
X

लखनऊ: चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगने से प्रतिस्पर्धी ऐप्स को बड़ा फायदा निश्चित तौर पर होगा। उम्मीद और दावे किए जा रहे हैं कि भारत में बने और अन्य ऐप्स को डाउनलोड करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ेगी। लेकिन ये तत्काल नहीं होने वाला है क्योंकि तिक टॉक इस्तेमाल करने वाले दूसरे ऐप भी इस्तेमाल करते हैं। यूसी ब्राउज़र के साथ लोग गूगला क्रोम का भी प्रयोग करते हैं।

ये भी पढ़ें:भारत ने कश्मीर में किया ये काम तो इमरान फिर भागे UN में मुद्दा लेकर

शेयर चैट

शेयर चैट एक भारतीय ऐप है। इसका सीधा मुक़ाबला हेलो ऐप रहा है। हेलो ऐप पर प्रतिबंध लग जाने से शेयर चैट को मौके का लाभ मिलने की उम्मीद है। शेयर चैट का कहना है कि यूजर्स की संख्या में बढ़ोतरी आने वाले कुछ हफ्तों में दिख सकती है। शेयर चैट के उपभोक्ताओं की संख्या 6 करोड़ प्रति माह है। हेलो का यही सबसे बड़ा भारतीय प्रतिस्पर्धी है।

रोपोसो

रोपोसो भी एक भारतीय ऐप है। इस कंपनी का कहना है कि एक दो दिन के भीतर रोपोसो के नए यूजरों की संख्या एक करोड़ से ज्यादा बढ़ जाएगी। रोपोसो के संस्थापक मयंक भंगड़िया का कहना है कि उनके ऐप में यूजर्स का ट्राफिक अभी से बढ़ गया है।

यूसी ब्राउज़र

यूसी ब्राउज़र पर प्रतिबंध का सीधा फायदा गूगल क्रोम को होगा। क्रोम का 75 फीसदी बाजार पर कब्जा है। यूसी ब्राउज़र के यूजर वैसे भी गूगल क्रोम का भी इस्तेमाल करते आए हैं सो इन यूजरों को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

चिंगारी और मित्रों

चीन के टॉप ऐप का नाम है टिकटॉक जिसके भारत में 61करोड़ से आधी यूजर हैं। टिक टॉक पर प्रतिबंध का फायदा भारतीय एप चिंगारी को मिल सकता है। चिंगारी के संस्थापक बिश्वात्मा नायक का दावा है कि उनका ऐप डाउन लोड करने वालों की संख्या अभी से काफी बढ़ गया है। नायक का कहना है कि चीन विरोधी भावना के चलते पिछले कुछ दिनों में चिंगारी के यूजर्स की संख्या 400 फीसदी बढ़ गई है। टिक टॉक पर बैन के एक घंटे के भीतर चिंगारी ऐप एक लाख डाउन लोड होने का दावा किया गया है। टिक टॉक का एक और भारतीय विकल्प है मित्रों ऐप। मित्रो ऐप को गूगल प्ले स्टोर से एक करोड़ बार डाउन लोड किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें:टिक टॉक उड़ा तो छा गया चिंगारी, 15 घंटे में तोड़ दिया रिकॉर्ड

शीरोज

एक और भारतीय ऐप है शीरोज जो सिर्फ महिलाओं के लिए बनाया गया है। शीरोज का दावा है कि इसके यूजरों की संख्या 40 लाख बढ़ी है।

क्यू क्यू म्यूजिक ऐप पर प्रतिबंध लगने से अमेरिका के ऐप स्पोटिफ़ाई को फायदा पहुंचेगा। इसी तरह क्लब फैक्ट्री और शाइन पर प्रतिबंध से मिंत्रा जैसे ऐप फायदे में रहेंगे।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story