×

चीन ने फिर की घुसपैठ: इस इलाके को कब्जाने की कोशिश, भारतीय सेना ने खदेड़ा

चीन ने सोमवार रात यानि कल बीती रात फिर से भारत की सीमा लांघने की कोशिश की। लेकिन भारत के जाबाज सैनिकों ने फिर मुस्तैदी दिखाते हुए चीन के जवानों को खदेड़ दिया।

Shivani
Published on: 1 Sep 2020 3:22 PM GMT
चीन ने फिर की घुसपैठ: इस इलाके को कब्जाने की कोशिश, भारतीय सेना ने खदेड़ा
X
चीन ने सोमवार रात यानि कल बीती रात फिर से भारत की सीमा लांघने की कोशिश की। लेकिन भारत के जाबाज सैनिकों ने फिर मुस्तैदी दिखाते हुए चीन के जवानों को खदेड़ दिया।

नई दिल्ली: चीन ने फिर लद्दाख में घुसपैठ की हिमाकत की है। 29-30 अगस्त की रात पैंगोंग झील के पास चीन के सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। इस दौरान दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हो गयी। तनाव के हालात बन गए लेकिन चीन सुधरने का नाम नहीं ले रहा। मिली जानकारी के मुताबिक, चीन ने सोमवार रात यानि कल बीती रात फिर से भारत की सीमा

लांघने की कोशिश की। लेकिन भारत के जाबाज सैनिकों ने फिर मुस्तैदी दिखाते हुए चीन के जवानों को खदेड़ दिया।

चीन ने की काला टॉप और हेलमेट टॉप में घुसपैठ की कोशिश

पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर चीन के सैनिक लगातार भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश में लगे हुए हैं। जानकारी मिल रही है कि सोमवार की रात एक बार दफिर पीएलए के जवानों ने काला टॉप और हेलमेट टॉप में घुसपैठ की कोशिश की। चीनी सैनिक रात के अँधेरे का फायदा उठा कर भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे थे लेकिन आर्मी की चौकसी के आगे चीन की साजिश नाकाम हो गयी।

Indian And Chinese Army

ये भी पढ़ेंः चीन की सोची समझी साजिश: भारत से इसलिए बढ़ा रहा तनाव, ये है असली वजह

बता दें कि पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच 29-30 अगस्त की रात को हुई झड़प के बाद दोनों पक्षों ने आज तनाव कम करने के लिए वार्ता की थी। भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच ब्रिगेड कमांडर स्तर की वार्ता हुई। यह वार्ता चुशुल/मोल्डो में हो रही है, जिसमें सीमा विवाद घटना पर चर्चा की जा रही है। सरकारी सूत्रों से इसकी जानकारी मिली है।

सोमवार को भी हुई थी बैठक, नहीं निकला नतीजा

सोमवार को दोनों पक्षों के बीच करीब छह घंटे तक वार्ता चली, लेकिन उसका कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। सूत्रों के मुताबिक, चीनी सैनिक बड़ी संख्या क्षेत्र पर कब्जा करने के प्रयास के तहत पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन सेना ने उनकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। बता दें कि दोनों पक्षों के बीच विवाद को हल करने के लिए बीते महीने से बातचीत जारी है।

Army

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव: क्या मगध का सियासी किला बचाने में कामयाब हो पाएंगे तेजस्वी?

15 जून के बाद पहली बड़ी घटना

दोनों पक्षों के बीच मई महीने से ही तनाव जारी है। इसके बाद 15 जून को भारत और चीन के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें हमारे 20 जवान शहीद हो गए थे। इस घटना में चीनी पक्ष की ओर भी काफी नुकसान हुआ था, लेकिन उसने अपने मारे और घायल हुए सैनिकों की संख्या सार्वजनिक नहीं क थी। इस झड़प के बाद 29-30 की रात हुई घटना पहली बड़ी घटना है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story